उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) द्वारा वर्ष 2021-22 सत्र की बोर्ड परीक्षाओं में ज्यादा समय नहीं बचा है। जानकारी के मुताबिक, एग्जाम आयोजन मार्च में कराया जाना है। हालांकि, यूपीएमएसपी ने अभी तारीखों का निर्धारण नहीं किया गया। लेकिन वार्षिक परीक्षा कार्यक्रम के मुताबिक, उम्मीद है कि मार्च के चौथे हफ्ते में परीक्षा की शुरुआत की जा सकती है। यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं के स्टूडेंट को जल्द ही परीक्षा की डेटशीट उपलब्ध कराएगा जिसमें किस दिन की विषय की परीक्षा कराई जाएगी। इन सभी बिंदुओं की जानकारी स्पष्ट रूप से दे दी जाएगी। बोर्ड एग्जाम से जुड़े किसी भी तरह के अपडेट के लिए स्टूडेंट यूपीएमएसपी की वेबसाइट को देखते रहें। इसके अलवा घर पर रहकर दिल्ली के अनुभवी शिक्षकों से सभी विषयों की पढ़ाई करने के लिए
इकाई-1. स्थिर विद्यतिकी।
इकाई-2. धारा विद्युत ।
इकाई-3. विद्युत धारा का चुम्बकीय प्रभाव तथा चुम्बकत्व।
इकाई-4. वैद्युत चुम्बकीय प्रेरण तथा प्रत्यावर्ती धाराएं।
इकाई-5. वैद्युत चुम्बकीय तरंगे।
खंड-ख
इकाई-1. प्रकाशिकी।
इकाई-2. द्रव्य तथा विकिरणों की दैत प्रकृति।
इकाई-3. परमाणु तथा नाभिक।
इकाई-4. इलेक्ट्रानिक युक्तियां।
उपयुक्त कई चैपटर्स से पाठ्यक्रम में कमी की गई है। ताकि छात्र-छात्राओं को तैयारी करने में आसानी हो सके।
पेपर हल करने के लिए मिलेगा कुल कितना समय
विद्यार्थी उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर मॉडल पेपर-2021/22 वाले ऑप्शन पर क्लिक करके इन सैंपल प्रश्नपत्रों को आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। बोर्ड द्वारा जारी किए गए गणित के मॉडल प्रश्नपत्र के अनुसार छात्र-छात्राओं को पेपर हल करने के लिए तीन घंटे 15 मिनट का समय दिया जाएगा, जिसमें 15 मिनट का समय विद्यार्थियों को प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए दिया जाएगा। जबकि अन्य तीन घंटे में छात्रों को पेपर हल करना होगा।
हजारों स्टूडेंट ऑनलाइन क्लास की मदद से कर रहे हैं पढ़ाई
यूपी बोर्ड के छात्र-छात्राएं इन दिनों ऑनलाइन माध्यम से अपने बोर्ड एग्जाम की तैयारी कर रहे हैं। कोरोना महामारी के चलते राज्य सरकार ने स्कूलों को बंद करने के आदेश जारी कर दिए थे,जिसके चलते विद्यार्थियों का कोर्स पूरा नहीं कराया जा सका था। ऐसे में ऑनलाइन स्टडी सबसे कारगर माध्यम साबित हो रहा है।
इस बार कितने लाख छात्र देंगे बोर्ड की परीक्षा
यूपी माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा जल्द ही 10वीं-12वीं कक्षाओं की बोर्ड परीक्षा का पूरा शेड्यूल तैयार करते हुए उसे जारी किया जाएगा। जिसमें बोर्ड परीक्षा की डेटशीट, विषय विवरण जैसी जानकारियां आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होंगी। बोर्ड परीक्षाओं को लेकर 50 लाख से ज्यादा छात्रों ने पंजीकरण कराया है। 10वीं और 12वीं दोनों कक्षाओं के पंजीकरण छात्रों ने कराए हैं। जिनमें से 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा के लिए 23 लाख से ज्यादा छात्रों ने पंजीकरण कराया है। वहीं, 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा के लिए 27 लाख से ज्यादा छात्रों ने पंजीकरण कराया है।
बोर्ड परीक्षा की करें फ्री में पक्की तैयारी
अगर आप 10वीं या 12वीं के बोर्ड एग्जाम में शामिल होने जा रहे हैं और बचे हुए समय में अपनी तैयारी को बेहतर बनाना चाहते हैं तो आप सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाई जा रही फ्री कोचिंग क्लासेस का लाभ ले सकते हैं। आप अपने फोन में
सफलता ऐप डाउनलोड कर इन फ्री क्लासेस से जुड़ सकते हैं।