Punjab Teacher Recruitment: भर्ती का विवरण
पंजाब एजुकेशन रिक्रूटमेंट बोर्ड की ओर से जारी की गई शिक्षक भर्ती के लिए रिक्त पदों की कुल संख्या 5994 निर्धारित की गई है। इनमें से 3000 पद नए हैं और 2994 पद बैकलॉग के हैं। भर्ती में 975 पद महिला उम्मीदवारों के लिए भी आरक्षित हैं। इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, दस्तावेजों के सत्यापन और मेडिकल परीक्षण के आधार पर किया जाएगा।
Punjab Teacher Recruitment: इस तारीख तक कर लें आवेदन
पंजाब शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 14 अक्तूबर, 2022 से शुरू हो चुकी है। वहीं, बोर्ड ने आवेदन की आखिरी तारीख 10 नवंबर, 2022 को निर्धारित की है। भर्ती के लिए आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार किसी भी तकनीकी समस्या से बचने के लिए आखिरी तारीख से पहले ही अपना आवेदन पूरा कर लें।
Punjab Teacher Recruitment: शैक्षणिक योग्यता
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से 50 प्रतिशत अंकों के साथ में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। उम्मीदवारों के पास में दो साल का एलिमेंट्ररी टीचर ट्रेनिंग कोर्स या दो साल का डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन होना चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवारों का पीएसटीईटी-1 पास होना भी जरूरी है। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 1000 रुपए आवेदन शुल्क के तौर पर जमा करने होंगे। हालांकि, एससी, एसटी और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये है। अधिक जानकारी के लिए इस नोटिफिकेशन को चेक करें-:
Punjab Teacher Recruitment Notification