कितना लगेगा शुल्क?
आवेदन शुल्क श्रेणी के अनुसार अलग-अलग है। सामान्य श्रेणी और खेल वर्ग के उम्मीदवारों को 1,000 रुपये, एससी/बीसी/ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को 250 रुपये, पूर्व सैनिक और उनके आश्रितों को 200 रुपये, जबकि शारीरिक रूप से दिव्यांग उम्मीदवारों को 500 रुपये शुल्क देना होगा।
कितना मिलेगा वेतन?
| पोस्ट नाम |
वेतन |
| ड्राइवर |
21,700-69,100 रुपये (स्तर-3) |
| क्लर्क (कानूनी) |
19,900 रुपये (स्तर-2 / स्तर-5) |
| लेखा क्लर्क |
19,900 रुपये (स्तर-3 / स्तर-5) |
| क्लर्क (आईटी) |
19,900 रुपये (स्तर-2) |
| अनुवादक |
19,900 रुपये (स्तर-2) |
| फील्ड कलाकार |
25,500 रुपये (स्तर-4) |
चयन प्रक्रिया
पंजाब एसएसएसबी भर्ती में उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, टाइपिंग टेस्ट और दस्तावेज सत्यापन/काउंसलिंग के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे, जो भाग क और भाग ख में होंगे। जहां लागू होगा, उम्मीदवारों को पंजाबी और अंग्रेजी में 30 शब्द प्रति मिनट की गति से टाइपिंग टेस्ट देना होगा। परीक्षा और टाइपिंग टेस्ट में सफल उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन और काउंसलिंग के लिए बुलाया जाएगा।
ऐसे करें आवेदन
- पंजाब एसएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- भर्ती से जुड़े ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन करें।
- आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी भरें।
- जरूरी दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
- अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क जमा करें।
- फॉर्म को सबमिट करने से पहले सभी जानकारी जांच लें।
- आवेदन फॉर्म सबमिट करके उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।