फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab PTI Vacancy 2026: पंजाब में निकली पीटीआई के 2000 पदों पर भर्ती, कौन कर सकता है आवेदन? जानें सबकुछ

Sat, 01 Aug 2026 02:20 PM IST
Shahin Praveen जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

Punjab PTI Vacancy 2026: पंजाब में फिजिकल ट्रेनिंग इंस्ट्रक्टर के 2000 पदों पर भर्ती का मौका है। इच्छुक उम्मीदवारों के लिए यह सरकारी नौकरी पाने का अच्छा अवसर है। भर्ती से जुड़ी योग्यता, आयु सीमा और आवेदन प्रक्रिया की पूरी जानकारी यहां देख सकते हैं।
विज्ञापन
Punjab PTI Vacancy 2026 - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Punjab PTI Vacancy 2026: पंजाब स्कूल शिक्षा भर्ती निदेशालय ने 31 जुलाई 2026 को पंजाब पीटीआई भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के तहत फिजिकल ट्रेनिंग इंस्ट्रक्टर (PTI) प्राथमिक कैडर के कुल 2000 पदों को भरा जाएगा।

विज्ञापन


इस भर्ती के लिए 18 से 37 वर्ष तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों के पास 12वीं पास होने के साथ शारीरिक शिक्षा में दो वर्षीय डिप्लोमा/सर्टिफिकेट (DPED/CPED) या समकक्ष योग्यता होना जरूरी है। आवेदन प्रक्रिया 1 अगस्त से 31 अगस्त 2026 तक चलेगी।
 
वर्ग कुल नई रिक्तियां महिलाओं के लिए आरक्षित रिक्तियां
सामान्य 780 220
एससी (M&B) 200 80
एससी (R&O) 200 80
बीसी 200 80
पूर्व सैनिक - सामान्य 140 80
पूर्व सैनिक - एससी (M&B) 40 -
पूर्व सैनिक - एससी (R&O) 40 -
पूर्व सैनिक - बीसी 40 -
खेल - सामान्य 40 20
खेल - एससी (M&B) 10 -
खेल - एससी (R&O) 10 -
पीएच - दृष्टिबाधित 20 5
पीएच - श्रवण बाधित 20 5
पीएच - ऑर्थो 20 5
पीएच - ID/MD 20 5
स्वतंत्रता सेनानी 20 10
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) 200 60
कुल 2000 650

विज्ञापन

कौन कर सकता है आवेदन?

  • शैक्षणिक योग्यता: पंजाब पीटीआई भर्ती 2026 के लिए उम्मीदवारों का 12वीं पास होना जरूरी है। इसके साथ ही उनके पास दो वर्षीय शारीरिक शिक्षा डिप्लोमा/सर्टिफिकेट (DPED/CPED) या इसके समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। जो उम्मीदवार DPED/CPED के अंतिम वर्ष में पढ़ रहे हैं, वे भी आवेदन कर सकते हैं, लेकिन उन्हें अंतिम भर्ती योग्यता सूची जारी होने तक डिप्लोमा पूरा करना होगा।
  • आयु सीमा: पंजाब पीटीआई भर्ती 2026 के लिए उम्मीदवारों की आयु की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी। उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 37 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
देखें आधिकारिक नोटिफिकेशन

देखें श्रेणीवार आवेदन शुल्क

पंजाब पीटीआई भर्ती 2026 के लिए सामान्य और अन्य श्रेणी के उम्मीदवारों को 2000 आवेदन प्रसंस्करण शुल्क जमा करना होगा। वहीं अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए शुल्क 1000 निर्धारित है। पूर्व सैनिक (स्वयं) उम्मीदवारों से कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा।

कितना मिलेगा वेतन?

पंजाब पीटीआई भर्ती 2026 में चयनित उम्मीदवारों को परिवीक्षा अवधि के दौरान ₹29,200 प्रति माह निश्चित वेतन दिया जाएगा। इस अवधि में अन्य भत्ते लागू नहीं होंगे। उम्मीदवारों की परिवीक्षा अवधि 3 वर्ष की होगी।
विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन

  • पंजाब स्कूल शिक्षा भर्ती निदेशालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • Punjab PTI Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • नए उम्मीदवार पहले रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन आईडी बनाएं।
  • लॉगिन करके आवेदन फॉर्म में मांगी गई जानकारी भरें।
  • फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
  • भरी गई जानकारी को एक बार जांच लें और फॉर्म सबमिट करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें