फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ISRO Vacancy: इसरो के एनआरएससी में नौकरी का मौका, रिसर्च साइंटिस्ट समेत 48 पदों पर भर्ती; आज से आवेदन शुरू

Sat, 01 Aug 2026 12:49 PM IST
Shahin Praveen जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

ISRO NRSC Vacancy 2026: इसरो के राष्ट्रीय रिमोट सेंसिंग केंद्र ने रिसर्च साइंटिस्ट, प्रोजेक्ट साइंटिस्ट, प्रोजेक्ट एसोसिएट और जूनियर रिसर्च फेलो समेत 48 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। योग्य उम्मीदवार आज से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन, ISRO - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ISRO NRSC Recruitment 2026: राष्ट्रीय रिमोट सेंसिंग केंद्र (NRSC) ने 1 अगस्त 2026 को भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के तहत रिसर्च साइंटिस्ट, प्रोजेक्ट साइंटिस्ट, प्रोजेक्ट एसोसिएट और जूनियर रिसर्च फेलो (JRF) समेत विभिन्न पदों पर कुल 48 रिक्तियां भरी जाएंगी।

विज्ञापन


इंजीनियरिंग या विज्ञान विषय में स्नातक (Graduation) या स्नातकोत्तर (Post Graduation) डिग्री रखने वाले उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 1 अगस्त से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 21 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकेंगे।
 
पद का नाम रिक्तियां
रिसर्च साइंटिस्ट 14
प्रोजेक्ट एसोसिएट-I 3
प्रोजेक्ट एसोसिएट-II 2
प्रोजेक्ट साइंटिस्ट-बी 8
प्रोजेक्ट साइंटिस्ट-I 2
जूनियर रिसर्च फेलो (JRF) 19
कुल 48

विज्ञापन

कौन कर सकता है आवेदन?

आईएसआरओ एनआरएससी भर्ती 2026 के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित पद के अनुसार डिग्री होना जरूरी है। अलग-अलग डिग्री के लिए न्यूनतम अंक भी निर्धारित किए गए हैं।

एमई/एमटेक उम्मीदवारों के पास कुल मिलाकर कम से कम 60 प्रतिशत अंक या 10 पॉइंट स्केल पर 6.5 सीजीपीए होना चाहिए। वहीं एमएससी/एमएससी टेक और बीई/बीटेक उम्मीदवारों के लिए सभी सेमेस्टरों का औसत मिलाकर 65 प्रतिशत अंक या 6.84 सीजीपीए जरूरी है। बीएससी उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक या 6.5 सीजीपीए होना अनिवार्य है।

कैसे होगा चयन?

  • शॉर्टलिस्टिंग: आवेदन प्राप्त होने के बाद एनआरएससी उम्मीदवारों की योग्यता और अन्य मानदंडों के आधार पर आवेदन की जांच करेगा। केवल न्यूनतम योग्यता पूरी करना साक्षात्कार के लिए चयन की गारंटी नहीं है।
  • साक्षात्कार: शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को ही इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। साक्षात्कार का कॉल लेटर केवल चयनित उम्मीदवारों को ईमेल के माध्यम से भेजा जाएगा।

आयु सीमा

आईएसआरओ एनआरएससी भर्ती 2026 के लिए उम्मीदवारों की आयु की गणना आवेदन की अंतिम तिथि 21 अगस्त 2026 के आधार पर की जाएगी। अलग-अलग पदों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा तय की गई है।

पद सामान्य/ईडब्ल्यूएस ओबीसी एससी/एसटी
जूनियर रिसर्च फेलो (JRF) 28 वर्ष 31 वर्ष 33 वर्ष
रिसर्च साइंटिस्ट (M.Sc आधारित) 28 वर्ष 31 वर्ष 33 वर्ष
रिसर्च साइंटिस्ट (M.Tech आधारित) 30 वर्ष 33 वर्ष 35 वर्ष
प्रोजेक्ट एसोसिएट-I, प्रोजेक्ट एसोसिएट-II, प्रोजेक्ट साइंटिस्ट-I और प्रोजेक्ट साइंटिस्ट-B 35 वर्ष 38 वर्ष 40 वर्ष
विज्ञापन

आवेदन शुल्क

आईएसआरओ एनआरएससी भर्ती 2026 के लिए सभी उम्मीदवारों को आवेदन करते समय 250 शुल्क जमा करना होगा। वहीं महिला, अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), दिव्यांग (PwBD) और पूर्व सैनिक (ESM) उम्मीदवारों के लिए यह राशि पात्रता और चयन प्रक्रिया में शामिल होने की शर्त पर वापस की जा सकती है।

कैसे करें आवेदन?

  • आईएसआरओ एनआरएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर भर्ती से संबंधित NRSC Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • नए उम्मीदवार पहले रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
  • लॉगिन करके आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत, शैक्षणिक और अन्य जरूरी जानकारी भरें।
  • अपनी फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
  • भरे हुए आवेदन फॉर्म को ध्यान से जांचकर सबमिट करें।
     
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें