PSSSB VDO recruitment 2022: इतने पदों पर है भर्तियां
पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड की ओर से जारी की गई ग्रामीण विकास अधिकारी भर्ती के लिए रिक्त पदों की कुल संख्या 792 निर्धारित की गई है। भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को 19,900 रुपये से 63,200 रुपये तक का वेतन मिलेगा।
PSSSB VDO recruitment 2022: शैक्षणिक योग्यता और आयु-सीमा
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। वहीं, पंजाबी भाषा के साथ में दसवीं पास होना जरूरी है। उम्मीदवारों की आयु-सीमा 1 जनवरी, 2022 तक न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 37 वर्ष होनी चाहिए। आवेदन करने वाले सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 1000 रुपये आवेदन शुल्क के तौर पर जमा करने होंगे। वहीं, आरक्षित वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपये निर्धारित है।
कैसे करें आवेदन?
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के आवेदन करें-:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट sssb.punjab.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर पीएसएसएसबी वीडीओ भर्ती 2022 के लिए दिए गए अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करें।
- पीएसएसएसबी वीडीओ भर्ती आवेदन पत्र में अपना विवरण भरें।
- आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र को प्रिंट आउट करके रख लें।