देखें श्रेणीवार आवेदन शुल्क
ग्रुप-सी भर्ती के लिए अलग-अलग श्रेणियों के अनुसार आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है। सामान्य, खेल वर्ग और स्वतंत्रता सेनानी श्रेणी के उम्मीदवारों से 1000 रुपये शुल्क लिया जाएगा। वहीं SC, BC और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के अभ्यर्थियों को 250 रुपये शुल्क देना होगा, जबकि भूतपूर्व सैनिक एवं उनके आश्रितों के लिए आवेदन शुल्क 200 रुपये निर्धारित है।
आयोग ने स्पष्ट किया है कि एक बार जमा किया गया आवेदन शुल्क किसी भी परिस्थिति में वापस नहीं किया जाएगा।
ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले PSSSB की आधिकारिक वेबसाइट sssb.punjab.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर "Online Applications" या "Recruitments" सेक्शन पर क्लिक करें।
- Group C Vacancy 2024 से संबंधित लिंक चुनें।
- अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल और अन्य विवरण भरें।
- दिए गए यूजर ID और पासवर्ड से लॉगिन करें।
- व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षिक योग्यता, और अनुभव का विवरण दर्ज करें।
- फोटो, सिग्नेचर और शैक्षिक प्रमाणपत्र स्कैन करके अपलोड करें।
- एप्लीकेशन फीस का भुगतान करें
- शुल्क ऑनलाइन मोड (Debit/Credit/Net Banking) से जमा करें।
- सबमिशन के बाद आवेदन का प्रिंटआउट अपने पास सुरक्षित रख लें।