फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PSSSB Answer Key 2022: पंजाब फॉरेस्टर, क्लर्क, डीआई के पदों पर भर्ती के लिए उत्तर कुंजी जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Mon, 21 Nov 2022 11:56 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

PSSSB Answer Key 2022 Released: पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (PSSSB) ने क्लर्क (लेखा), डेयरी विकास निरीक्षक और वनपाल परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी कर दी है।
विज्ञापन
PSSSB Answer Key 2022 Released - फोटो : PSSSB
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

PSSSB Answer Key 2022 Released: पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (PSSSB) ने क्लर्क (लेखा), डेयरी विकास निरीक्षक और वनपाल परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। उम्मीदवार उत्तर कुंजी आधिकारिक वेबसाइट sssb.punjab.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। PSSSB क्लर्क लेखा परीक्षा 19 नवंबर को आयोजित की गई थी। उम्मीदवार 29 नवंबर तक पोस्ट / ईमेल द्वारा अभ्यावेदन भेजकर उत्तर कुंजी पर आपत्ति उठा सकते हैं। उत्तर कुंजी नोटिस में अधिक निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन


PSSSB फॉरेस्टर परीक्षा 2022 20 नवंबर को आयोजित होने वाली है। भर्ती अभियान का उद्देश्य फॉरेस्टर के पद के लिए 2 रिक्तियों को भरना है। PSSSB डेयरी विकास निरीक्षक परीक्षा 2022 20 नवंबर को आयोजित होने वाली है। भर्ती अभियान का उद्देश्य कुल 37 रिक्तियों को भरना है, जिनमें से 14 रिक्तियां महिला उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं।

PSSSB उत्तर कुंजी 2022 डाउनलोड करने के चरण

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट sssb.punjab.gov.in पर जाएं।
  2. यहां होम पेज पर भर्ती / विज्ञापन टैब पर जाएं।
  3. आवेदन के अनुसार, प्रासंगिक पोस्ट के लिए उत्तर कुंजी लिंक पर क्लिक करें।
  4. अब PSSSB भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी स्क्रीन पर दिखाई देगी।
  5. इसे डाउनलोड कर लें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट ले लें। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें