अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और एक बेहतर मौके यानी की भर्ती के इंतजार में हैं तो आपके लिए बेहतरीन अवसर सामने आया है। पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (PSPCL) की ओर से हजारों पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह भर्ती असिस्टेंट लाइनमैन के पदों के लिए है। हालांकि, गौर करने वाली बात है कि इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख कल 29 अगस्त, 2022 को निर्धारित की गई है। जो भी उम्मीदवार अब तक इस भर्ती के लिए आवेदन नहीं कर सके हैं, वे अपना आवेदन जल्द से जल्द पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट pspcl.in पर जाकर जमा कर लें। इसके लिए पूरी प्रक्रिया हम आपको इस खबर में बताएंगे।