SSC CPO Recruitment 2022: सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए बेहतरीन मौका सामने आया है। कर्मचारी चयन आयोग/SSC की ओर से 04 हजार से अधिक पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन ऑनलाइन मोड में आमंत्रित किए गए हैं। खास बात है कि इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख नजदीक है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती के लिए अपना आवेदन नहीं कर सके हैं, वे इस मौके को बिल्कुल भी हाथ से न जाने दें और जल्द से जल्द अपना आवेदन पूरा कर लें। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं, वे अपना आवेदन कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर जमा कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसकी पूरी प्रक्रिया...