फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PSPCL JE Recruitment 2024: जूनियर इंजीनियर के 544 पदों पर आवेदन का आखिर मौका, डिप्लोमा है तो तुरंत भरे फॉर्म

Fri, 01 Mar 2024 01:07 PM IST
आकाश कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

PSPCL JE Bharti 2024: पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड में इंजीनियर के 500 से अधिक पदों को भरने के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। फॉर्म भरने का आज आखिरी दिन है। इच्छुक उम्मीदवार नीचे विवरण पढ़कर तुरंत अप्लाई कर दें।
विज्ञापन
PSPCL Recruitment 2024 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

PSPCL JE Recruitment 2024: पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (PSPCL) में जूनियर इंजीनियर/इलेक्ट्रिकल, जूनियर इंजीनियर/सब स्टेशन और जूनियर इंजीनियर/सिविल के पदों पर भर्ती निकाली गई थी और योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए गए थे। इस भर्ती के लिए आवेदन करने की आज अंतिम तिथि है। 500 से अधिक रिक्तियों को भरने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। इच्छुक उम्मीदवार बिना देरी किए आधिकारिक वेबसाइट pspcl.in पर जाकर आवेदन कर दें।

विज्ञापन

PSPCL JE Vacany: रिक्ति विवरण

इस भर्ती अभियान का लक्ष्य संगठन में कुल 544 जेई पदों को भरना है, जिनमें से 378 रिक्तियां जूनियर इंजीनियर/इलेक्ट्रिकल के पद के लिए, 112 रिक्तियां जूनियर इंजीनियर/सब-स्टेशन के लिए और 54 रिक्तियां जूनियर इंजीनियर/सिविल के लिए हैं।

PSPCL JE Eligibility: पात्रता मानदंड

01 जनवरी, 2024 को उम्मीदवारों की आयु 18 वर्ष से कम और 37 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट दी गई है।
 
पद  शैक्षणिक योग्यता
जूनियर इंजीनियर/इलेक्ट्रिकल उम्मीदवार के पास राज्य/केंद्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से इलेक्ट्रिकल/इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में न्यूनतम 60% अंकों के साथ पूर्णकालिक नियमित 3/4 साल का डिप्लोमा होना चाहिए। 
जूनियर इंजीनियर/सब-स्टेशन उम्मीदवार के पास राज्य/केंद्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से इलेक्ट्रिकल/इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में न्यूनतम 60% अंकों के साथ पूर्णकालिक नियमित 3/4 साल का डिप्लोमा होना चाहिए।
कनिष्ठ अभियंता/सिविल उम्मीदवार के पास राज्य/केंद्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से सिविल इंजीनियरिंग में न्यूनतम 60% अंकों के साथ पूर्णकालिक नियमित 3/4 वर्ष का डिप्लोमा होना चाहिए।
 
विज्ञापन

आवेदन करने का तरीका और शुल्क

अनारक्षित वर्ग के आवेदकों को 1416 रुपये शुल्क देना होगा, जबकि एससी/एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 885 रुपये शुल्क लागू है। जूनियर इंजीनियर भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मदवार नीचे बताए स्टेप्स फॉलो करके फॉर्म भर सकते हैं:
  • आधिकारिक वेबसाइट pspcl.in पर जाएं।
  • होमपेज पर 'रिक्रूटमेंट' टैब पर जाएं।
  • "Recruitment for the posts of Junior Engineer/Electrical, Junior Engineer/Sub-Station and Junior Engineer/Civil against CRA 303/24" लिंक पर क्लिक करें।
  • रजिस्टर करें और आवेदन प्रक्रिया को आगे बढ़ाएं।
  • फॉर्म भरें, शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें