PPSC Answer Key: इस तारीख को हुई थी परीक्षा
पंजाब लोक सेवा आयोग की ओर से राज्य के राजस्व और पुनर्वास विभाग के तहत नायब तहसीलदार के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन इसी महीने 22 मई, 2022 को किया गया था। परीक्षा राज्य भर में निर्धारित विभिन्न केंद्रों पर एक पाली में दोपहर 12 बजे से लेकर 02 बजे तक आयोजित की गई थी। परीक्षा में कुल 300 अंकों के लिए 120 प्रश्न पूछे गए थे। बता दें कि इस भर्ती के माध्यम से कुल 78 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
PPSC Answer Key: आपत्ति दर्ज कराने की मिलेगी सुविधा
पंजाब लोक सेवा आयोग ने इस उत्तर कुंजी पर उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज कराने की भी सुविधा दी है। जो भी उम्मीदवार ऐसा करना चाहते हैं, वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि आपत्ति दर्ज कराने की सुविधा 27 मई, 2022 तक मिलेगी। इसके बाद कोई अन्य मौका नहीं दिया जाएगा। उम्मीदवारों की ओर से दर्ज कराई गई आपत्तियों पर समीक्षा के बाद आयोग एक अंतिम उत्तर कुंजी भी जारी करेगा। इसी पर परिणाम भी आधारित होंगे।
PPSC Answer Key: कैसे चेक करें उत्तर कुंजी?
उम्मीदवार उत्तर कुंजी को चेक करने के लिए इन दिशा-निर्देशों का पालन करें।
- सबसे पहले उम्मीदवार पंजाब पीएससी की आधिकारिक वेबसाइट ppsc.gov.in पर जाएं।
- अब होम पेज पर दिखाई दे रहे नायब तहसीलदार से संबंधित उत्तर कुंजी के लिंक पर क्लिक करें।
- अब उत्तर कुंजी आपके सामने की स्क्रीन पर पीडीएफ के रूप में प्रदर्शित हो जाएगी।
- इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
- जरूरत पड़ने पर आपत्ति दर्ज कराएं।