परीक्षा पैटर्न
पीएनबी एसओ लिखित परीक्षा 2024 ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। पेपर को दो भागों में विभाजित किया जाएगा - भाग ए और भाग बी। भाग ए में 100 प्रश्न होंगे, जिनमें से 25 प्रश्न तर्क और अंग्रेजी भाषा अनुभाग से होंगे, और 50 प्रश्न मात्रात्मक योग्यता अनुभाग से होंगे।
भाग 2 में व्यावसायिक ज्ञान का मूल्यांकन किया जाएगा, जिसमें 50 प्रश्न होंगे। भाग 1 में प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक है, जबकि भाग 2 के प्रत्येक प्रश्न के लिए 2 अंक हैं। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक-चौथाई अंक काट लिये जायेंगे।
ऐसे डाउनोलड करें पीएनबी एसओ ए़डमिट कार्ड
पीएनबी एसओ एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार इन चरणों का पालन कर सकते हैं।
- आधिकारिक वेबसाइट pnbindia.in पर जाएं।
- होमपेज पर पहुंचने के बाद 'रिक्रूटमेंट' टैब पर क्लिक करें।
- इसके बाद, उस नोटिस पर क्लिक करें जिसमें लिखा है, "recruitment for 1025 posts of specialist officers under hrp 2024-25."
- उस लिंक पर क्लिक करें जिसमें लिखा है, “click here to download the call letter for written exam.”
- अपना लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण संख्या और पासवर्ड दर्ज करें।
- आपका पीएनबी एसओ एडमिट कार्ड 2024 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- विवरण सावधानीपूर्वक जांचें, इसे डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें।