PM Internship Scheme 2025: पीएम इंटर्नशिप योजना 2025 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया को एक बार फिर से आगे बढ़ दिया गया है। अब आवेदन की अंतिम तिथि 22 अप्रैल 2025 निर्धारित की गई है। इससे पहले भी तीन बार प्रक्रिया में विस्तार किया जा चुका हैं। इस योजना से जुड़ी अधिक जानकारी नीचे पढ़ें।
PM Internship Scheme 2025: प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना 2025 के दूसरे चरण के लिए आवेदन प्रक्रिया को एक बार फिर आगे बढ़ा दिया गया है। यदि आपने अभी तक आवेदन नहीं किया है, तो आपके अभी भी मौका है। उम्मीदवार तुरंत आधिकारिक वेबसाइट pminternship.mca.gov.in. पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस दूसरे चरण में कुल 1 लाख अभ्यर्थियों का चयन देश की टॉप 500 कंपनियों में काम करने के लिए किया जाएगा। आवेदन की अंतिम तिथि अब 22 अप्रैल 2025 निर्धारित की गई है। इससे पहले, पीएम इंटर्नशिप योजना 2025 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 15 अप्रैल, 31 मार्च और 12 मार्च थी। इसके अलावा, सभी छात्रों के लिए आवेदन निःशुल्क है।
विज्ञापन
आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिस में लिखा है, "इंटर्नशिप के लिए आवेदन प्रक्रिया अब 22 अप्रैल तक जारी रहेगी। इच्छुक अभ्यर्थी पंजीकरण करें, अपना प्रोफाइल बनाएं और विभिन्न क्षेत्रों में अवसरों के लिए आवेदन करें। कोई पंजीकरण या आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा।"
विज्ञापन
8,700 उम्मीदवारों ने शुरू की इंटर्नशिप
इस स्कीम के लिए केंद्र सरकार ने वर्ष 2025-26 के लिए आवंटन बढ़ाया है। सरकार ने आवंटन को संशोधित अनुमान 380 रुपये करोड़ से बढ़ाकर 10,831.07 रुपये करोड़ कर दिया गया है। सरकार ने स्कीम के पहले चरण में 1,27,000 से अधिक इंटर्नशिप के अवसर उपलब्ध कराए गए थे। जबकि दूसरे चरण में यह संख्या करीब 1,15,000 रही। दिसंबर 2024 से अब तक 28,000 से अधिक चयनित उम्मीदवारों में से केवल 8,700 ने स्कीम के तहत इंटर्नशिप शुरू की है।
इस इंटर्नशिप योजना के लिए वे युवा आवेदन कर सकते हैं जिनकी उम्र 21 से 24 वर्ष के बीच हो और जो किसी पूर्णकालिक रोजगार या शिक्षा में संलग्न न हों। इस योजना के तहत उन्हीं अभ्यर्थियों को पात्र माना जाएगा जिनकी पारिवारिक वार्षिक आय 8 लाख रुपये से कम हो। यदि परिवार का कोई सदस्य स्थायी सरकारी नौकरी में कार्यरत है, तो उस परिवार के युवा इस योजना के लिए पात्र नहीं होंगे।
ऑनलाइन और डिस्टेंस लर्निंग के माध्यम से पढ़ाई करने वाले युवा इस इंटर्नशिप के लिए योग्य माने जाएंगे। हालांकि, जो युवा किसी अन्य सरकारी योजना के तहत स्किल ट्रेनिंग प्राप्त कर रहे हैं, वे इस इंटर्नशिप का लाभ नहीं उठा सकते। इसके अलावा IIT, IIM, IISER, NID, IIIT, NLU जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों से स्नातक कर चुके छात्र भी आवेदन के पात्र नहीं होंगे। साथ ही, जिन उम्मीदवारों ने सीए, सीएमए, सीएस, एमबीबीएस, बीडीएस, एमबीए या मास्टर डिग्री जैसी उच्च शिक्षा प्राप्त कर ली है, वे भी इस योजना के तहत इंटर्नशिप के लिए पात्र नहीं माने जाएंगे।
चयनित उम्मीदवारों को प्रति माह 5000 रुपये का स्टाइपेंड मिलेगा, जिसमें से 4500 रुपये केंद्र सरकार द्वारा और 500 रुपये संबंधित कंपनी के CSR फंड से दिए जाएंगे। साथ ही, सभी चयनित उम्मीदवारों को एकमुश्त 6000 रुपये की अतिरिक्त राशि भी प्रदान की जाएगी।
आवेदन करने की प्रक्रिया
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट pminternship.mca.gov.in. पर जाएं।
होमपेज पर 'रजिस्ट्रेशन लिंक' पर क्लिक करें।
अपना मोबाइल नंबर दर्ज कर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
आवेदन फॉर्म भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
आवेदन फॉर्म को ध्यानपूर्वक जांचें और सबमिट करें।
भविष्य में संदर्भ के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल लें।