Home Guard Vacancy: 37 जिलों में 15,000 पदों पर होगी भर्ती
इस भर्ती अभियान के तहत होमगार्ड के 15,000 रिक्त पदों को भरा जाएगा और राज्य के 37 जिलों (अरवल जिला, पुलिस जिला नौगछिया और बगहा जिला को छोड़कर) को कवर किया जाएगा। इस भर्ती के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 27 मार्च, 2025 को शुरू हुई थी औऱ 16 अप्रैल, 2025 को समाप्त हो जाएगी।
Bihar Home Guard Selection Process: चयन प्रक्रिया
इस भर्ती में किसी भी प्रकार की लिखित परीक्षा नहीं होगी। चयन शारीरिक परीक्षा के आधार पर किया जाएगा और मेरिट लिस्ट शारीरिक परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी।
आवेदन शुल्क
गैर-आरक्षित/आर्थिक रूप से कमजोर/पिछड़ा वर्ग (थर्ड जेंडर सहित)/अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 200 रुपये है। अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये निर्धारित है। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन किया जाना चाहिए।