PGCIL Recruitment 2022: 105 पदों पर होंगी भर्तियां
PGCIL भर्ती के माध्यम से असिस्टेंट इंजीनियर (ट्रेनी) के कुल 105 पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इनमें पीजीसीआईएल के लिए 93 और सीटीयूआईएल के 12 पद हैं। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि इस भर्ती के लिए आवेदन जारी है। आवेदन करने की आखिरी तारीख 20 फरवरी, 2022 को निर्धारित की गई है। आखिरी समय में पोर्टल पर तकनीकी समस्या से बचने के लिए उम्मीदवार जल्द से जल्द अपना आवेदन कर लें।
PGCIL Recruitment 2022: शैक्षणिक योग्यता और आयु-सीमा
इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवार का गेट 2021 परीक्षा में शामिल होना जरूरी है। गेट 2021 के आयोजन निकाय द्वारा घोषित क्वालिफाइंग अंकों को मान्य माना जाएगा। आवेदकों का जन्म 31 दिसंबर 1993 से पहले नहीं होना चाहिए। सामान्य आवेदक एससी / एसटी / पीडब्ल्यूडी / पूर्व सैनिकों के लिए आवेदन निशुल्क है। अन्य वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये आवेदन शुल्क जमा करने होंगे।
PGCIL Recruitment 2022: कैसे करें आवेदन?
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना आवेदन कर सकते हैं
1. उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.powergridindia.com पर जाएं।
2. अब होम पेज पर दिखाई दे रहे संबंधित भर्ती के लिए आवेदन से जुड़े लिंक परर क्लिक करें।
3. अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
4. यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के अपना पंजीयन करें।
5. अब अपनी आईडी और पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन करें।
6. अब सभी जरूरी जानकारी को दर्ज कर के आवेदन पत्र को भरें।
7. अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट के बटन क्लिक करें।
8. अब आगे की जरूरत के लिए अपने आवेदन पत्र को डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंट भी निकलवा लें।