Assam Constable Admit Card: राज्य स्तरीय पुलिस भर्ती बोर्ड (SLPRB), असम ने पुलिस कांस्टेबल भर्ती संयुक्त लिखित परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। यह अब आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वह SLPRB की आधिकारिक वेबसाइट slprbassam.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र चेक कर के डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को अपना पंजीयन क्रमांक और जन्मतिथि आदि का प्रयोग करना होगा।