फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSI Bharti 2025: टूट रहा अभ्यर्थियों के सब्र का बांध! एसआई भर्ती जल्द से जल्द शुरू करने की उठ रही मांग

Mon, 11 Aug 2025 02:46 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

UP Police SI Vacancy 2025: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से मार्च में आरक्षी भर्ती के संबंध में जानकारी साझा की गई थी। चार महीने के इंतजार के बाद भी अभी तक भर्ती की आधिकारिक अधिसूचना जारी नहीं हुई है। इससे अभ्यर्थियों के सब्र का बांध टूट रहा है।
 
विज्ञापन
UP Police, यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UPPRPB UP Police SI Vacancy 2025: यूपी पुलिस एसआई और कांस्टेबल भर्ती शुरू होने का इंतजार लाखों अभ्यर्थी कर रहे हैं। उम्मीद लगाई जा रही थी कि जुलाई में भर्ती से जुड़ी विस्तृत अधिसूचना जारी हो जाएगी और पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। हालांकि, लगभग आधा अगस्त बीत जाने के बाद भी भर्ती से जुड़ी कोई जानकारी सामने नहीं आई। 

विज्ञापन


ऐसे में उम्मीदवारों के सब्र का बांध टूटता जा रहा है। बड़ी संख्या में अभ्यर्थी नाराजगी व्यक्त कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर भर्ती जल्द से जल्द शुरू करने की मांग उठा रहे हैं। अभ्यर्थियों का कहना है कि भर्ती बोर्ड अपनी ही कही बात पूरी नहीं कर पा रहा है।

विज्ञापन

मार्च में दी गई थी जानकारी

गौरतलब है कि यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने मार्च में आधिकारिक रूप से जानकारी दी थी कि आरक्षी स्तर के कुल-19220 पदों का अधियाचन प्राप्त हुआ है। इसके अलावा, यह भी जानकारी सामने आई थी कि एसआई के 4,543 पदों पर भी भर्ती की जाएगी। समय-समय पर भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू करने की बात सुनी जा रही है, लेकिन अभी तक अधिसूचना जारी नहीं हुई है। अभ्यर्थी सोशल मीडिया पर अपने मन की बात लिख रहे हैं।
 

एक यूजर ने एक्स पर लिखा, "आपने खुद अभ्यर्थियों को ट्वीट के माध्यम से बताया और अगर आपने कोई जानकारी सार्वजनिक की थी, तो उसका निर्वहन करना भी आपकी जिम्मेदारी है। झूठे आश्वासन तो सुने हैं, पर अगर भर्ती बोर्ड भी अपनी कही बात से मुकर जाए, तो फिर अभ्यर्थियों का भरोसा टूटना तय है।"

एक और यूजर ने लिखा, "पिछले 4 महीनों में मुख्यमंत्री से लेकर DGP 20 बार यूपी पुलिस और एसआई भर्ती को लेकर बात कर चुके लेकिन अभी तक भर्ती नहीं दे पाए। छात्रों को और कितना इंतजार करना पड़ेगा।"

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें