PLW Patiala 2023 रिक्तियों का विवरण
पटियाला रेलवे अपरेंटिस भर्ती के तहत 295 पदों पर उम्मीदवारों का चयन होना है। आप रिक्तियों का विवरण नीचे देख सकते हैं-
-
इलेक्ट्रीशियन 140 पद
-
मैकेनिक (डीजल) 40 पद
-
मशीनिस्ट 15 पद
-
फिटर 75 पद
-
वेल्डर 25 पद
PLW Act Apprentices 2023 आवेदन शुल्क
पटियाला लोकोमोटिव वर्क्स में अपरेंटिस पदों पर भर्ती के लिए जनरल / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को 100 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा, जबकि एससी/एसटी/पीएच और सभी श्रेणी की महिला उम्मीदवारों से कोई भी शुल्क नहीं लिया जाएगा। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि परीक्षा शुल्क का भुगतान केवल डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/नेट बैंकिंग के माध्यम से ही करना होगा।
PLW Various Trade Apprentice 2023 आयु सीमा
पटियाला रेलवे अपरेंटिस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 15 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष होनी चाहिए। रेलवे पटियाला पीएलडब्ल्यू अधिनियम अपरेंटिस नियम 2023-24 के अनुसार आयु में अतिरिक्त छूट दी जाएगी।
Railway PLW शैक्षणिक योग्यता
पटियाला लोकोमोटिव वर्क्स में अपरेंटिस पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास संबंधित ट्रेड में आईटीआई / एनसीवीटी प्रमाणपत्र के साथ कक्षा 10वीं (हाई स्कूल / मैट्रिक) पास होना जरूरी है।