फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

OSSSC 2024: ओडिशा शिक्षक भर्ती परीक्षा के लिए पंजीकरण तिथि स्थगित, यहां जानें नई तिथियां और रिक्ति विवरण

Wed, 12 Jun 2024 01:24 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

OSSSC Recruitment 2024: ओडिशा अधीनस्थ कर्मचारी चयन आयोग (OSSSC) ने एसटी, एससी विकास, एम और बीसीडब्ल्यू विभाग के तहत सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती के लिए पंजीकरण तिथियों में संशोधन किया है। अब उम्मीदवार जुलाई से आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन
OSSSC Teacher Recruitment 2024 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

OSSSC Recruitment 2024: ओडिशा सब-ऑर्डिनेट कर्मचारी चयन आयोग (OSSSC) ने एसटी, एससी विकास, एम और बीसीडब्ल्यू विभाग के तहत सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के जिला कैडर पदों की विभिन्न श्रेणियों के लिए आवेदन शुरू होने की तारीखों को एक बार फिर स्थगित कर दिया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार अब 1 जुलाई, 2024 से  आधिकारिक वेबसाइट www.osssc.gov.in के माध्यम से इन पदों के लिए आवेदन कर सकेंगे। इन पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 जुलाई, 2024 है। 

विज्ञापन


इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 2629 पदों को भरना है। इससे पहले, पंजीकरण 12 जून को शुरू होने और 7 जुलाई, 2024 को समाप्त होने वाले थे।
 
यह भर्ती अभियान सरकारी स्कूलों में टीजीटी (कला), टीजीटी (विज्ञान-पीजीएम), टीजीटी (विज्ञान-सीबीजेड), संस्कृत, हिंदी, शारीरिक शिक्षा, जनजातीय भाषा, सेवक और सेविका जैसे विभिन्न विषयों में 2629 जिला कैडर शिक्षक पदों को भरने के लिए चलाया जा रहा है।

चयन प्रक्रिया
आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा में उनके प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा, जिसके साथ दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया भी होगी। दस्तावेज सत्यापन चरण के बाद, आयोग अंतिम सूची तैयार करेगा।
विज्ञापन

कैसे करें आवेदन?
  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.osssc.gov.in पर जाएं।
  • अब मुखपृष्ठ पर उपलब्ध, 'ऑनलाइन आवेदन करें' पर क्लिक करें।
  • एक बार लाइव होने पर, ओएसएसएससी टीजीटी भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने के लिए अधिसूचना पर क्लिक करें।
  • फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करकर आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट कर दें। 
  • एक प्रति डाउनलोड करें और विधिवत भरे हुए फॉर्म का प्रिंटआउट ले लें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें