फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Teacher Recruitment 2024: यहां होने जा रही शिक्षकों की बंपर भर्ती, 2600+ पदों पर इस दिन शुरू होगा पंजीकरण

Tue, 12 Mar 2024 12:24 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

OSSSC Teacher Recruitment 2024: ओडिशा सब-ऑर्डिनेट कर्मचारी चयन आयोग (ओएसएसएससी) ने सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। उम्मीदवार जल्द ही इस बंपर भर्ती के लिए आवेदन कर सकेंगे। भर्ती से जुड़ी सभी जानकारी नीचें पढ़ें।
विज्ञापन
Teacher Recruitment 2024 - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

OSSSC Teacher Recruitment 2024: ओडिशा सब-ऑर्डिनेट कर्मचारी चयन आयोग (ओएसएसएससी) ने एसटी, एससी विकास के तहत राज्य के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी की है। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, ओएसएसएससी शिक्षक भर्ती 2024 के लिए आवेदन प्रक्रिया 01 अप्रैल से शुरू होगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 01 अप्रैल से आधिकारिक वेबसाइट osssc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। जारी अधिसूचना के मुताबिक, आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 अप्रैल, 2024 निर्धारित है।

विज्ञापन

OSSSC Recruitment 2024: इन पदों पर होगी भर्ती 
ओएसएसएससी के इस भर्ती अभियान का लक्ष्य ओडिशा के सरकारी स्कूलों में टीजीटी (कला), टीजीटी (विज्ञान-पीसीएम), टीजीटी (विज्ञान-सीबीजेड), संस्कृत शिक्षक, हिंदी शिक्षक, जनजातीय भाषा शिक्षक और सेवक/सेविका, शारीरिक शिक्षा शिक्षक (पीईटी) के कुल 2,629 पदों को भरना है।

आयु सीमा 
सरकारी मानदंडों के अनुसार, उम्मीदवार की आयु 01 अप्रैल, 2024 तक 21 वर्ष हो गई हो और 38 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। हालांकि, एससी, एसटी, ओबीसी जैसी आरक्षित श्रेणियों से संबंधित उम्मीदवारों को ऊपरी सीमा में छूट दी जाएगी।
 
आयोग ने फिलहाल एक शॉर्ट नोटिस के जरिए भर्ती अधिसूचित की है। ओडिशा शिक्षक भर्ती के लिए पात्रता मानदंड, शैक्षिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क और जिलेवार रिक्तियों आदि से संबंधित सभी जानकारी ओडिशा सब-ऑर्डिनेट कर्मचारी चयन आयोग रजिस्ट्रेशन शुरू होने से पहले आधिकारिक वेबसाइट पर सूचित कर देगा।
विज्ञापन

ओएसएसएससी शिक्षक भर्ती के लिए वेतनमान, आयु, पात्रता मानदंड आदि का विवरण विस्तृत रूप से अधिसूचना में घोषित किया जाएगा। इसके अलावा, उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और उसके बाद दस्तावेज सत्यापन में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें