फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

OSSSC CRE Recruitment 2023: सहायक राजस्व निरीक्षक सहित करीब 3 हजार पदों पर भर्ती, विवरण पढ़कर अभी करें अप्लाई

Sat, 30 Dec 2023 04:13 PM IST
आकाश कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

OSSSC CRE Recruitment 2023: ओडिशा सब-ऑर्डिनेट कर्मचारी चयन आयोग, ओएसएसएससी ने संयुक्त भर्ती परीक्षा 2023 के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी आगे पढ़ें।
विज्ञापन
OSSSC Recruitment 2023 - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

OSSSC CRE Recruitment 2023: ओडिशा सब-ऑर्डिनेट कर्मचारी चयन आयोग, ओएसएसएससी ने संयुक्त भर्ती परीक्षा 2023 के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य उम्मीदवार ओएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट osssc.gov.in के माध्यम से पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती अभियान संगठन में 2895 पद भरेगा।

विज्ञापन

अंतिम तिथि

पंजीकरण प्रक्रिया 30 दिसंबर, यानी आज से शुरू हो चुकी है और 25 जनवरी, 2024 को समाप्त होगी। पुनः पंजीकरण लिंक 31 जनवरी, 2024 तक उपलब्ध रहेगा। इन पदों पर आवेदन करने के लिए कोई परीक्षा शुल्क जमा नहीं करना है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 2895 पदों पर नियुक्ति होनी है। रिक्ति विवरण आगे पढ़ें।

रिक्ति विवरण

  • राजस्व निरीक्षक: 559 पद
  • सुपरवाइजर: 498 पद
  • सहायक राजस्व निरीक्षक: 827 पद
  • अमीन: 686 पद
  • सांख्यिकी क्षेत्र सर्वेक्षक: 325 पद
विज्ञापन

चयन प्रक्रिया

चयन प्रक्रिया में प्रारंभिक परीक्षा और मुख्य परीक्षा शामिल है। प्रारंभिक परीक्षा मई/जून 2024 में आयोजित होने की संभावना है, वहीं मुख्य परीक्षा सितंबर/अक्तूबर 2024 को आयोजित होने की संभावना है। व्यावहारिक कौशल परीक्षा मुख्य परीक्षा के 2 महीने के भीतर आयोजित की जाएगी। प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा में नकारात्मक अंकन होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें