पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए स्क्राइब सुविधा
विकलांग (PwD) उम्मीदवार आयोग से स्क्राइब सुविधा प्राप्त करने के लिए निर्धारित प्रारूप में आवश्यक दस्तावेजों के साथ 19 मार्च, 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को यह आवेदन ossc.od@nic.in पर ई-मेल के माध्यम से भेजना होगा। OSSC ने स्पष्ट किया है कि इस विषय में किसी अन्य माध्यम से किए गए अनुरोध स्वीकार नहीं किए जाएंगे और निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त आवेदनों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।
परीक्षा पैटर्न और तिथि
ओएसएससी एलटीआर शिक्षक प्रारंभिक परीक्षा 2025 को 23 मार्च, 2025 को एक ही सत्र में ओएमआर मोड में आयोजित किया जाएगा। यह परीक्षा टीजीटी आर्ट्स, टीजीटी (ओडिया), टीजीटी साइंस (PCM) और टीजीटी साइंस (CBZ) के लिए होगी। परीक्षा की अवधि दो घंटे होगी, जिसमें कुल 100 अंकों के 100 प्रश्न होंगे। प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग लागू होगी।
एडमिट कार्ड कैसे करें डाउनलोड?
ओडिशा LTR शिक्षक परीक्षा 2025 का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन कर सकते हैं:
- सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट www.ossc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर 'कैंडिडेट्स कॉर्नर' ऑप्शन पर क्लिक करें।
- ड्रॉपडाउन मेनू से 'सूचनाएँ' (Notifications) विकल्प चुनें।
- "ओडिशा LTR शिक्षक परीक्षा एडमिट कार्ड 2025" लिंक ढूंढें और उस पर क्लिक करें।
- अपनी पंजीकरण संख्या और पासवर्ड दर्ज करें।
- एडमिट कार्ड देखने के लिए 'सबमिट' पर क्लिक करें।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और A4 साइज के पेपर पर प्रिंट निकाल लें।