फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

OSSC CGL 2025: ओडिशा सीजीएल विशेषज्ञ प्रारंभिक परीक्षा स्थगित; 13 अप्रैल को होनी थी, जानें नई तिथियों पर अपडेट

Mon, 31 Mar 2025 03:19 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

OSSC CGL 2025 Prelims Postponed: ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग ने सीजीएल विशेषज्ञ प्रारंभिक परीक्षा 2025 को स्थगित कर दिया है। यह परीक्षा 13 अप्रैल को होनी थी। संशोधित तिथियों को लेकर क्या अपडेट है, इस बार में नीचे पढ़ें।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

OSSC CGL 2025 Exam Postponed: ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग (OSSC) ने संयुक्त स्नातक स्तरीय विशेषज्ञ भर्ती प्रारंभिक परीक्षा 2025 को स्थगित (OSSC CGL 2025 Specialist Prelims Postponed) कर दिया है। पूर्व में जारी कार्यक्रम के अनुसार, यह परीक्षा 13 अप्रैल को होनी निर्धारित थी।

विज्ञापन

परीक्षा की नई तिथियों पर क्या है अपडेट?

आयोग इस परीक्षा की नई तिथियां आधिकारिक वेबसाइट ossc.gov.in. पर बाद में घोषणा करेगा। आयोग ने स्थगन के लिए कोई विशेष कारण नहीं बताया और उम्मीदवारों किसी भी ताजा अपडेट के लिए ओएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए कहा है, जिसमें अस्वीकृति सूची और प्रारंभिक परीक्षा की संशोधित तिथि शामिल है।

आधिकारिक नोटिस में कहा गया है, “विज्ञापन संख्या 4614/ओएसएससी दिनांक 19.11.2024 के अनुसार और नोटिस संख्या 1578/ओएसएससी दिनांक 25.03.2025 के क्रम में, यह सभी संबंधितों की जानकारी के लिए है कि ग्रुप-बी और ग्रुप-सी विशेषज्ञ पदों/सेवाओं-2024 (सीजीएलआरई विशेषज्ञ-2024) के लिए 13.04.2025 को होने वाली संयुक्त स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा की प्रारंभिक परीक्षा स्थगित की जाती है।”
विज्ञापन

173 पदों के लिए आयोजित होनी है परीक्षा

ओएसएससी सीजीएल भर्ती अभियान का उद्देश्य सहायक सांख्यिकीय अधिकारी और सांख्यिकीय सहायक के कुल 173 रिक्त पदों को भरना है। श्रेणीवार रिक्ति वितरण नीचे दी गई तालिका में दिया गया है:
 
वर्ग सहायक सांख्यिकी अधिकारी (आर्थिक एवं सांख्यिकी निदेशालय, योजना एवं अभिसरण विभाग) सांख्यिकी सहायक (श्रम आयोग कार्यालय, ओडिशा, श्रम और कर्मचारी राज्य बीमा विभाग)
यूआर (महिला) 85 (28) 02 (1)
एसईबीसी (महिला) 19 (6) -
एससी (महिला) 27 (9) 01
एसटी (महिला) 38 (13) 01
कुल (महिलाएं) 169 (56) 04 (1)

इनमें से 169 पद सहायक सांख्यिकीय अधिकारी पद और चार सांख्यिकीय सहायक के पद हैं। ओएसएससी सीजीएल विशेषज्ञ चयन प्रक्रिया में तीन चरण होते हैं, जिसमें प्रारंभिक, मुख्य और दस्तावेज सत्यापन शामिल हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें