फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

OPTCL Result 2021: ओपीटीसीएल ने मैनेजमेंट ट्रेनी पदों के साक्षात्कार के परिणाम जारी किए, ऐसे देखें रिजल्ट 

Mon, 27 Dec 2021 08:15 PM IST
राहुल मानव जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

ओडिशा पावर ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने मैनेजमेंट ट्रेनी के 50 पदों के साक्षात्कार के परिणाम जारी किए। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट optcl.co.in पर जाकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 
विज्ञापन
सरकारी नौकरी - 2021 - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओडिशा सरकार के अधीन संचालित ओडिशा पावर ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड (ओपीटीसीएल)   द्वारा मैनेमेंट ट्रेनी के पदों के परिणाम जारी कर दिए हैं। ओपीटीसीएल ने 50 पदों पर सीधी भर्तियां निकाली थीं। मैनेजमेंट ट्रेनी के पदों के लिए ओपीटीसीएल ने 14 से 16 दिसंबर, 2021 के दौरान साक्षात्कार लिए थे। साक्षात्कार के माध्यम से इन पदों पर भर्ती की प्रक्रिया के तहत उम्मीदवारों का चयन होगा। कोविड-19 के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए ओपीटीसीएल द्वारा दो चरणों में साक्षात्कार लिया गया। जिसमें सभी ने मास्क पहने हुए थे, शारीरिक दूरी जैसे नियमों का पालन किया था। इन पदों पर भर्ती के लिए 1 अगस्त, 2021 से आवेदन प्रक्रिया शुरू हुई थी। जिसमें उम्मीदवारों को 15 सितंबर, 2021 तक अपने आवेदन पत्रों को जमा कराना था। चयनित उम्मीदवारों की अंतरिम सूची जारी की गई है। ओपीटीसीएल की तरफ से सभी उम्मीदवारों के दस्तावेजों का सत्यापन भी किया जाएगा। 

नेतृत्व क्षमता को साक्षात्कार में परखा जाता है

मैनेजमेंट ट्रेनी के पद पर सीधी भर्ती के लिए होने वाले साक्षात्कार में प्रबंधन समेत कई प्रकार के प्रश्नों को पूछा जाता है। इसमें उम्मीदवारों के विभिन्न कौशल को देखा जाता है। जिसमें उनकी नेतृत्व क्षमता को परखा जाता है। साथ ही, साक्षात्कारकर्ता यह जानने के लिए भी उत्सुक होते हैं कि आप किस तरह से विभिन्न प्रकार के अवधारणाओं को सीखते हैं, और यदि आप प्रशिक्षण और नए कौशल लेने को अच्छी तरीके से हासिल कर सकते हैं या नहीं। साथ ही यह भी प्रश्न पूछे जाते हैं कि उम्मीदवार किस तरह की भूमिका में खुद को आगे बढ़ता हुआ देखना चाहेंगे। 

विज्ञापन

OPTCL Result 2021 के नतीजों को ऐसे देखें 

आधिकारिक वेबसाइट optcl.co.in पर जाएं।
होमपेज पर अधिसूचना को चेक करें।
गेट -202 के माध्यम से मैनेजमेंट ट्रेनी के अंतिम परिणाम से जुड़ी अधिसूचना के लिंक पर क्लिक करें।
इस अधिसूचना के लिंक पर क्लिक करते हुए एक नया पीडीएफ खुलेगा।
पीडीएफ में आवेदन संख्या, सीरियल नंबर, गेट पंजीकृत नाम, नाम, लिंग शामिल होगा। उम्मीदवारों की श्रेणी का भी जिक्र होगा।
उम्मीदवार अपने पीडीएफ फाइल को डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट निकाल लें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें