फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी नौकरी : मेडिकल ऑफिसर के 2452 पदों पर भर्ती आवेदन का आखिरी मौका

Thu, 25 Mar 2021 01:43 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

  • अभ्यर्थी की उम्र 21 वर्ष से कम और 32 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए
  • गुरुवार, 25 मार्च, 2021 आवेदन की अंतिम तिथि
विज्ञापन
सरकारी नौकरी 2021 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओडिशा लोक सेवा आयोग (ओपीएससी) ने मेडिकल ऑफिसर के रिक्त पदों पर निर्धारित प्रारूप में ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। 26 फरवरी से यह भर्ती प्रक्रिया शुरू हुई थी। गुरुवार, 25 मार्च, 2021 इसकी अंतिम तिथि है। इसके तहत चयनित अभ्यर्थियों की भर्ती स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग के अंतर्गत ओडिशा चिकित्सा और स्वास्थ्य सेवा संवर्ग में की जाएगी। इस नौकरी के बारे में अधिक जानकारी जैसे- योग्यता, पदों का विवरण, आवेदन की अंतिम तिथि आदि के लिए निम्नानुसार है।

विज्ञापन

 

पदों का विवरण 

पदनाम :
ग्रुप ए (जूनियर ब्रांच) में मेडिकल ऑफिसर (असिस्टेंट सर्जन) 

कुल पद : 2452

  • सामान्य वर्ग : 633 पद
  • पिछड़ा वर्ग - 124 पद
  • अनुसूचित जाति - 653 पद
  • अनुसूचित जनजाति - 1042 पद
अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां
आयु सीमा
: अभ्यर्थी की उम्र एक जनवरी, 2021 को 21 वर्ष से कम और 32 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन

शैक्षणिक योग्यता : इस पद के लिए आवेदन करने हेतु अभ्यर्थियों के पास मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया के किसी भी मान्यता प्राप्त मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस या उसके समकक्ष की डिग्री होना आवश्यक है। साथ ही ओडिशा मेडिकल रजिस्ट्रेशन एक्ट के तहत रजिस्ट्रेशन का सर्टिफिकेट भी होना चाहिए।   

चयन प्रक्रिया : इस पद के लिए आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा और करियर मार्किंग के आधार पर किया जाएगा। अंतिम परिणाम तैयार करने के लिए करियर मार्किंग का 30 प्रतिशत और लिखित परीक्षा का 70 प्रतिशत वेटेज लिया जाएगा। बता दें कि लिखित परीक्षा कटक/भुवनेश्वर में आयोजित की जाएगी। 

आवेदन शुल्क : अभ्यर्थियों को 500 रुपये बतौर आवेदन शुल्क जमा करना होगा। वहीं दिव्यांग/ अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति के लिए आवेदन नि:शुल्क रहेगा।    

महत्वपूर्ण तिथि
  • आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि - 26 फरवरी, 2021
  • आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि - 25 मार्च, 2021
  • अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट opsc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें