OPSC AAO एडमिट कार्ड 2022 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को ओपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर आवश्यक क्रेडेंशियल्स जैसे पीपीएसएएन नंबर, जन्म की तारीख दर्ज करना होगा। उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें दर्ज् कई विवरणों जैसे नाम, फोटोग्राफ, हस्ताक्षर, परीक्षा तिथि, परीक्षा विवरण आदि की जांच करनी चाहिए। सत्यापन उद्देश्यों के लिए सभी उम्मीदवारों को अपने हॉल टिकट की हार्ड कॉपी के साथ-साथ सरकार द्वारा जारी फोटो पहचान पत्र ले जाना अनिवार्य है।
OPSC AAO परीक्षा विवरण
OPSC सहायक कृषि अधिकारी (AAO) परीक्षा 18 दिसंबर, 2022 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा में दो पेपर शामिल होंगे। पेपर I सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित किया जाएगा, जबकि पेपर II दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। प्रत्येक पेपर 100 अंकों का होगा। गलत उत्तरों के लिए नकारात्मक अंक काटे जाएंगे।