फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

OPSC Exam 2024: एसीएफ और फॉरेस्ट रेंजर पदों के लिए ओपीएससी एग्जाम शेड्यूल जारी, यहां जानें परीक्षा तिथि

Tue, 14 May 2024 08:44 AM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

OPSC Exam Schedule 2024: ओडिशा लोक सेवा आयोग ने सहायक वन संरक्षक और वन रेंजर (समूह-बी) पदों के लिए परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है। परीक्षा जून से जुलाई तक आयोजित की जाएगी। पूरा विवरण नीचे पढ़ें।
विज्ञापन
OPSC Exam 2024 - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

OPSC exam schedule 2024: ओडिशा लोक सेवा आयोग (OPSC) ने सहायक वन संरक्षक और वन रेंजर (समूह-बी) पदों के लिए परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। अधिसूचना के अनुसार, परीक्षा 25 जून से 4 जुलाई, 2024 तक आयोजित की जाएगी। जिन उम्मीदवारों ने इन पदों के लिए आवेदन किया है, वे 19 जून से आयोग आधिकारिक वेबसाइट opsc.gov.in. माध्यम से अपने हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे। ओपीएससी भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 176 पदों को भरना है।

विज्ञापन

परीक्षा समय
आयोग 25 जून से 04 जुलाई, 2024 तक बालासोर, बेरहामपुर, भुवनेश्वर, कटक और संबलपुर सहित राज्य के पांच क्षेत्रों में सहायक वन संरक्षक और वन रेंजर्स पदों के लिए लिखित परीक्षा आयोजित करने के लिए तैयार है। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी- सुबह 09.00 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक और दोपहर 02.00 बजे से शाम 05.00 बजे तक। 

रिक्ति विवरण
इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 176 पदों को भरा जाएगा, जिनमें से 45 रिक्तियां सहायक वन संरक्षक के पद के लिए और 131 वन रेंजर पदों के लिए हैं।

चयन प्रक्रिया
इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदकों को लिखित परीक्षा, शारीरिक परीक्षण और मौखिक परीक्षा के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
विज्ञापन

कैसे डाउनलोड करें परीक्षा शेड्यूल?
एसीएफ, फॉरेस्ट रेंजर परीक्षा कार्यक्रम डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे बताए चरणों का पालन कर सकते हैं:
  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट opsc.gov.in. पर जाएं।
  • होमपेज पर उपलब्ध सहायक वन संरक्षक और वन रेंजरों के पदों के लिए लिखित परीक्षा शेड्यूल लिंक पर क्लिक करें।
  • शेड्यूल स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • परीक्षा कार्यक्रम जांचें और डाउनलोड करलें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें