फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

OPSC Civil Judge Recruitment: ओपीएससी सिविल जज भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आज, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया 

Thu, 20 Jan 2022 01:04 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

OPSC Civil Judge Recruitment: ओडिशा लोक सेवा आयोग (ओपीएससी) में सिविल जज भर्ती में रिक्त पदों की कुल संख्या 53 है। आयोग ने काफी पहले से से ही इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया को शुरू कर दिया था।
विज्ञापन
OPSC Civil Judge Recruitment - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

OPSC Civil Judge Recruitment : ऐसे उम्मीदवार जो जज बनने का सपना देख रहे हैं, उनके लिए ओडिशा लोक सेवा आयोग (ओपीएससी) में सुनहरा अवसर सामने आया है। ओपीएससी ने सिविल जज के पदों पर भर्ती के लिए भर्तियां निकालीं हैं। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि इस भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख आज 20 जनवरी, 2022 तक है। जो भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वह आधिकारिक वेबसाइट  opsc.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन


OPSC Civil Judge Recruitment : 53 पदों पर होगी भर्तियां
ओडिशा लोक सेवा आयोग (ओपीएससी) में सिविल जज भर्ती में रिक्त पदों की कुल संख्या 53 है। आयोग ने काफी पहले से से ही इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया को शुरू कर दिया था। इस भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन भी वेबसाइट पर उपलब्ध है। इच्छुक उम्मीदवार नोटिफिकेशन में सभी जरूरी पात्रता मानदंडों को जान सकते हैं।

OPSC Civil Judge Recruitment: क्या है जरूरी शैक्षणिक योग्यता?
सिविल जज भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से लॉ में स्नातक होना जरूरी है। अन्य जरूरी योग्यताओं की जानकारी के लिए उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन को देख सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


OPSC Civil Judge Recruitment : कैसे करें अपना आवेदन?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना आवेदन कर सकते हैं।

1. सबसे पहले उम्मीदवार ओडिशा लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट opsc.gov.in पर जाएं।

2. अब होम पेज पर दिखाई दे रहे सिविल जज भर्ती या विज्ञापन क्रमांक  23 of 2021-22 से संबंधित लिंक पर क्लिक करें। 

3. अब मांगी जा रही सभी जानकारी को दर्ज कर के और दस्तावेजों को अपलोड कर के आवेदन पत्र को भरे और सबमिट के बटन पर क्लिक करें।

4. आगे की जरूरत के लिए अपने आवेदन पत्र को डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंट भी निकलवा लें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें