फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSSSC Lekhpal Recruitment: सिर्फ इन्हीं अभ्यर्थियों को मिलेगा लेखपाल भर्ती में शामिल होने का मौका, जान लें ये जरूरी जानकारी

Fri, 07 Jan 2022 11:47 AM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative

सार

उत्तर प्रदेश में युवा बेसब्री से लेखपाल भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी होने का इंतजार कर रहे थे जो अब पूरा हो चुका है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया सात जनवरी से शुरू हो चुकी है।
 
विज्ञापन
UPSSSC - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में काफी इंतजार के बाद लेखपाल के आठ हजार से ज्यादा पदों के भर्ती प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने दो दिन पहले ही इसके लिए नोटिफिकेशन जारी किया है और इसके लिए सात जनवरी से आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है जो 28 जनवरी 2022 तक चलेगी। लेखपाल भर्ती के लिए आवेदन यूपीएसएसएससी की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन करना है। जानकारी के अनुसार लेखपाल भर्ती के लिए आवेदन यूपीएसएसएससी पीईटी 2021 के स्कोर के आधार पर ही आवेदन कर सकेंगे। अपने आवेदन पत्र में सुधार के लिए अभ्यर्थियों को चार फरवरी 2022 तक का समय दिया गया है। अगर आप भी लेखपाल भर्ती की तैयारी कर रहे हैं तो अपनी तैयारी को बेहतर बनाने के लिए आप सफलता के UP लेखपाल Online Classes - Join Now की सहायता ले सकते हैं।

वैकेंसी डिटेल

अनारक्षित वर्ग- 3271 पद

विज्ञापन

एससी- 1690 पद
एसटी- 152 पद
ओबीसी- 2174 पद
इडब्लूएस- 798 पद
कुल- 8085 पद

आयु सीमा और आवेदन शुल्क

लेखपाल पद के लिए उम्मीदवारों की आयु कम से कम 18 साल और अधिकतम 40 साल होनी चाहिए. उम्मीदवारों को आवेदन फीस के तौर पर 25 रुपये का भुगतान करना होगा.

यह भी पढ़ें: 

इतने अभ्यर्थियों को मिलेगा आवेदन का मौका :

लेखपाल के 8085 पदों पर होने वाली भर्ती में सिर्फ PET में शामिल होने वाले अभ्यर्थी ही हिस्सा ले सकते हैं। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक PET में तकरीबन 17 लाख अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था और इनमें चार लाख अभ्यर्थी लेखपाल भर्ती में शामिल होने के योग्य घोषित किए जा सकते हैं। अभ्यर्थियों को इससे संबंधित जानकारियों के लिए UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना चाहिए।

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :

अगर आप सरकारी नौकरी के लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जा रहे कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस वक्त यूपी लेखपाल, रेलवे और UPTET/CTET समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के खास प्रैक्टिस बैच और फ्री कोर्स चलाए जा रहे हैं। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप के जरिए भी जुड़ सकते हैं और साथ ही साथ फ्री ई-बुक्स और मॉक टेस्ट जैसी अन्य सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड कीजिए सफलता ऐप और अपनी तैयारी को दीजिए सफलता की एक नई उड़ान।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें