फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSC CGL Recruitment: अप्रैल में हो सकती है इस भर्ती के लिए परीक्षा, जानें पिछले साल की CGL भर्ती के लिए अभी कहाँ तक पहुँची है चयन प्रक्रिया

Thu, 06 Jan 2022 09:36 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative

सार

कर्मचारी चयन आयोग ने CGL भर्ती 2021 के लिए अभ्यर्थियों से 23 जनवरी 2022 तक आवेदन मांगे हैं। इस भर्ती के लिए पहले चरण की लिखित परीक्षा अप्रैल 2022 में आयोजित हो सकती है।
 
विज्ञापन
SSC - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (CGL)  भर्ती आपके लिए एक बेहतरीन मौका है। एसएससी ने इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है जो 23 जनवरी 2022 तक आवेदन तक चलेगी। हालांकि, SSC ने हाल ही में एक नोटिस जारी करते हुए अभ्यर्थियों को यह सलाह दी है कि वे आखिरी तारीख का इंतजार किए बिना इस भर्ती के लिए जल्द से जल्द आवेदन कर दें। अभ्यर्थी इस भर्ती से संबंधित ज्यादा जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके नोटिफिकेशन देख सकते हैं और आवेदन कर सकते हैं। वहीं, अगर आप SSC की विभिन्न भर्तियो या अन्य किसी प्रतियोगी परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, तो इनकी बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता के Exam Preparation FREE Course- Subscribe Now की सहायता ले सकते हैं।

अप्रैल में हो सकती है परीक्षा :

SSC द्वारा CGL भर्ती 2021 के लिए जारी किए गए नोटिफिकेशन के मुताबिक इस भर्ती के लिए पहले चरण की लिखित परीक्षा अप्रैल 2022 में आयोजित हो सकती है। गौरतलब है कि इस भर्ती में चयनित होने के लिए अभ्यर्थियों को चार चरण की परीक्षाओं से गुजरना होगा। अभ्यर्थियों को सबसे पहले CBT 1 और फिर इसमें सफल होने के बाद CBT 2 में हिस्सा लेना होगा। इसके बाद अभ्यर्थियों को तीसरे चरण की परीक्षा में डिस्क्रिप्टिव पेपर और चौथे एवं आखिरी चरण में कंप्यूटर प्रोफिशिएंसी टेस्ट/डाटा एंट्री स्किल टेस्ट (जहां लागू हो) में हिस्सा लेना होगा।

पिछले साल की CGL भर्ती के लिए अभी कहाँ तक पहुँची है चयन प्रक्रिया :

SSC ने CGL भर्ती के लिए अभ्यर्थियों से आवेदन तो मांगे हैं लेकिन इस वक्त CGL भर्ती 2020 के लिए भी चयन प्रक्रिया चल रही है। SSC ने CGL भर्ती 2020 के लिए पहले चरण की परीक्षा आयोजित करके इसका रिजल्ट जारी कर दिया है। आयोग ने इस भर्ती के लिए दूसरे चरण की परीक्षा 28 व 29 जनवरी 2022 को और तीसरे चरण की परीक्षा 6 फरवरी 2022 को आयोजित करने का ऐलान किया है। CGL भर्ती 2020 के लिए SSC ने अभ्यर्थियों से 29 दिसंबर 2020 से 31 जनवरी 2021 के बीच आवेदन मांगे थे।

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :

अगर आप SSC की विभिन्न भर्तियों या UP लेखपाल, रेलवे ग्रुप D जैसी अन्य किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जा रहे कोर्सेस की मदद ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त कई प्रतियोगी परीक्षाओं के खास प्रैक्टिस बैच और फ्री कोर्स चलाए जा रहे हैं। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप के जरिए भी जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री मॉक टेस्ट, फ्री करेंट अफेयर्स और फ्री ई-बुक्स जैसी अन्य सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड कीजिए सफलता ऐप और अपनी तैयारी को दीजिए सफलता की एक नई उड़ान।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें