फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

OM Birla: कितना कमाते हैं लोक सभा स्पीकर ओम बिरला...? मिलती है इतनी सैलरी; जानें कितनी संपत्ति के हैं मालिक

Wed, 24 Jul 2024 04:36 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

OM Birla: लोकसभा स्पीकर ओम बिरला राजनीति के क्षेत्र में जानी-मानी शख्सित हैं। वह दूसरी बार लोकसभा स्पीकर चुने गए हैं। लोकसभा स्पीकर को भी कैबिनेट मंत्रियों की तरह ही सुविधाएं मिलती हैं। आइए जानते हैं कि वर्तमान में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के पास कितनी संपत्ति है।
विज्ञापन
Loksabha Speaker OM Birla - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

OM Birla Net Worth: भारत की राजनीति में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला जाना पहचाना नाम है। राजस्थान की राजनीति में उनकी एक अलग पहचान है। ओम बिरला इस वर्ष लगातार दूसरी बार लोकसभा के अध्यक्ष चुने गए हैं। बीजेपी के इस दिग्गज नेता के नाम कोई घर नहीं है, लेकिन उनकी संपत्ति पिछले पांच सालों में दोगुनी हुई है। आइए जानते हैं वह इस समय कितनी संपत्ति के मालिक हैं।

विज्ञापन

लोकसभा स्पीकर की सैलरी

स्पीकर का पद कैबिनिट मंत्री के कई गुना ज्यादा पावरफुल होता है। लोकसभा स्पीकर का कार्यकाल भी अन्य सदस्यों की तरह पांच वर्ष का होता है। लोकसभा स्पीकर को कैबिनेट मंत्रियों की तरह ही सुविधाएं मिलती हैं। लोकसभा स्पीकर को 70 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन और निर्वाचन क्षेत्र का भत्ता मिलता है।

10 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं लोकसभा स्पीकर

लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान चुनाव आयोग को दिए गए हलफनामे में ओम बिरला ने अपनी संपत्ति का ब्यौरा दिया था। MyNeta.info पर इस हलफनामे के हवाले से साझा जानकारी के अनुसार, ओम बिरला की कुल संपत्ति 10.62 करोड़ रुपये है, जबकि इनके पास किसी भी प्रकार की कोई देनदारी नहीं है।

चुनाव मैदान में उतरते समय ओम बिरला ने चुनाव आयोग को बताया था कि उनके पास 40,000 रुपये कैश है, जबकि पत्नी के पास 30,000 रुपये की नकदी है। वहीं, उनके बैंक खातों में 1.32 करोड़ रुपये जमा हैं, जबकि पत्नी के बैंक खातों में जमा राशि करीब 94 लाख रुपये है। इसके अलावा, उन्होंने शेयरों में भी करीब 1.08 करोड़ रुपये का निवेश किया है। उनकी पत्नी के पास लगभग 43,000 रुपये की एक एलआईसी पॉलिसी है।

ओम बिरला की पत्नी के नाम तीन घर

ओम बिरला के नाम पर एक और पत्नि के नाम पर भी एक कार है। दोनों कारों की वैल्यू करीब 5 लाख रुपये है। लोकसभा स्पीकर के पास 8 लाख रुपये कीमत का सोना-चांदी है। उनकी पत्नी के पास 426 ग्राम सोना (कीमत करीब 96 लाख रुपये) है। 

इतनी है अचल संपत्ति

ओम बिरला और उनकी पत्नी के नाम पर करीब 75 लाख रुपये कीमत की एग्रीकल्चर लैंड है। हालांकि, बिरला के नाम पर कोई भी घर नहीं है, जबकि उनकी पत्नी के नाम पर तीन घर दर्ज हैं। इनकी कुल कीमत 4.49 करोड़ रुपये से ज्यादा है।
विज्ञापन

बेटी अंजली चर्चा में

इन दिनों लोकसभा स्पीकर ओम बिरला और उनकी बेटी अंजलि बिरला काफी चर्चा में हैं। लोग सोशल मीडिया पर आरोप लगा रहे हैं कि पिता के प्रभावशाली व्यक्तित्व के कारण वह बिना परीक्षा दिए ही आईएएस बन गईं हैं। इसको लेकर अंजली ने दिल्ली हाईकोर्ट से सभी संबंधित पोस्ट्स को हटवाने का निर्देश देने की अपील की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें