ऑयल इंडिया टेक्निशियन रिजल्ट 2021 जारी हो गया है। जो अभ्यर्थी लिखित परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे ऑयल इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपना रिजल्ट देख सकते हैं। ऑयल इंडिया की ऑफिशियल वेबसाइट oil-india.com है। ऑयल इंडिया ने टेक्निशियन, असिस्टेंट टेक्निशियन, असिस्टेंट मैकेनिक और असिस्टेंट ऑपरेटर पदों के लिए रिजल्ट जारी किया है। जो अभ्यर्थी टेक्निशियन रिटन टेस्ट में क्वालिफाई हुए होंगे, उन्हें ट्रेड टेस्ट (स्टेज-2) के लिए बुलाया जाएगा।