फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DSSSB Recruitment 2021: आवेदन प्रक्रिया के लिए जान लीजिए कौन से डॉक्यूमेंट्स की पड़ सकती है जरूरत

सार

दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड ( DSSSB ) ने प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक, सहायक शिक्षक, पटवारी, हेड क्लर्क समेत 7236 पदों पर भर्ती के लिए हाल ही में अधिसूचना जारी की थी। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 25 मई 2021 से शुरू होने वाली है।
विज्ञापन
DSSSB Exam
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड ( DSSSB ) ने प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक, सहायक शिक्षक, पटवारी, हेड क्लर्क समेत 7,236 पदों पर भर्ती के लिए हाल ही में अधिसूचना जारी की थी। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 25 मई 2021 से शुरू होने वाली है जो 24 जून 2021 तक जारी रहेगी। इच्छुक उम्मीदवार DSSSB की आधिकारिक साइट dsssb.delhi.gov.in पर विजिट कर सकते हैं। इसके अलावा आप इस लिंक  https://www.safalta.com/demo-registration की मदद से भी भर्ती और आवेदन प्रक्रिया से जुड़ी पूरी जानकारी हासिल कर सकते हैं।
विज्ञापन


इस भर्ती के लिए 25 मई 2021 से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो रही है। ऐसे में हम आपको यहां आवेदन प्रक्रिया के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स की जानकारी देने जा रहे हैं जिन्हें फॉर्म भरते समय आपको तैयार रखना होगा।

1- अभ्यर्थी आवेदन पत्र में मांगे गए 10वीं, 12वीं, स्नातक, स्नातकोत्तर के सेल्फ-अटेस्टेड (स्व-सत्यापित) स्कैन किए गए दस्तावेज तैयार रखें।
2-आरक्षित वर्ग में आवेदन करने वाले अभ्यर्थी अपना जाति प्रमाण पत्र अपने पास रखें। ये भी स्कैन किया हुआ होना चाहिए।
3- अभ्यर्थी के पास जेपीजी / जेपीईजी फॉर्मेट में 5 से 100 केबी के बीच स्कैन की गई फोटो होनी चाहिए।
4-इसके साथ ही जेपीजी / जेपीईजी फॉर्मेट में 5 से 100 केबी के बीच स्कैन किए गए सिग्नेचर की तस्वीर भी होनी चाहिए।
5- इसके अलावा अभ्यर्थी के पास आधार कार्ड और  निवास प्रमाण पत्र संबंधित दस्तावेज भी तैयार होने चाहिए।
 
www.safalta.com के साथ करें परीक्षा की पक्की तैयारी
अगर आप भी राजधानी दिल्ली में निकली इन वैकेंसियों के लिए अप्लाई करने जा रहे हैं तो इसके लिए आप www.safalta.com की मदद ले सकते हैं। DSSSB ने जिन पदों के लिए नौकरियां निकाली हैं, यहां उनकी परीक्षाओं की कंप्लीट तैयारी कराई जाएगी। इसके लिए safalta.com सात जून से बैच शुरू कर रहा है। अगर आप इसके पेपर-1 की तैयारी करना चाहते हैं तो आप इस लिंक https://www.safalta.com/dsssb-paper-1-target-batch-2021 की मदद से खुद को अभी रिजस्टर कर सकते हैं। यहां आपको 120 घंटे की लाइव इंटरएक्टिव क्लासेस, छह महीने के लिए कोर्स का मुफ्त वीडियो सब्सक्रिप्शन, 120 से ज्यादा पीडीएफ नोट्स,  तैयारी को बेहतर बनाने के लिए खास क्वैश्चन-आन्सर सेशन्स और बेस्ट फैकल्टी के रिकॉर्डेड सेशन्स समेत कई सुविधाएं दी जा रही हैं। इसके अलावा भी यहां आपको कई बैच मिल जाएंगे। कोरोना के इस दौर में www.safalta.com  वर्चुअल और लाइव क्लासेस  के साथ छात्रों को पढ़ाता है तो देर किस बात की अभी इस लिंक पर क्लिक कर खुद को safalta.com के साथ रजिस्टर कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें