फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

OICL Recruitment 2024: ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी में प्रशासनिक अधिकारी पदों पर भर्ती, आवेदन से पहले पढ़ें विवरण

Tue, 19 Mar 2024 02:49 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

OICL AO Recruitment 2024: ओरिएंटल इंश्योरेंस लिमिटेड कंपनी ने प्रशासनिक अधिकारी के पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

OICL AO Recruitment 2024: ओरिएंटल इंश्योरेंस लिमिटेड कंपनी में प्रशासनिक अधिकारी के पदों पर भर्ती निकली है। इस भर्ती अभियान के तहत संगठन में एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर के एक सौ पदों को भरा जाना है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबासाइट orientalinsurance.org.in पर जाकर इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए लिंक 21 मार्च को एक्टिव किया जाएगा।

विज्ञापन

ये हैं महत्वपूर्ण तिथियां

ओरिएंटल इंश्योरेंस लिमिटेड कंपनी में प्रशासनिक अधिकारी भर्ती के लिए पंजीकरण विंडो 21 मार्च को खुलेगी और 12 अप्रैल, 2024 को बंद कर दी जाएगी। उम्मीदवार इस अवधि के दौरान अपना आवेदन पत्र भरकर हर हाल में जमा कर दें।

OICL AO Recruitment 2024: किस पद पर कितनी वैकेंसी

ओआईसीएल ने एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर के कुल 100 पदों पर भर्ती निकाली है। इनमें 20 पद अकाउंट्स के लिए, एक्टियेरियस के 5, इंजीनियर के 15, आईटी इंजीनियर के 20 पद, लीगल के 20 पद और मेडिकल ऑफिसर के कुल 20 पद हैं।

OICL AO Vacancy: शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

ओआईसीएल एओ भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यताएं निर्धारित हैं। आवेदकों के लिए न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है।

आवेदन शुल्क

ओआईसीएल एओ भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अनारक्षित, ओबीसी व ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को 1000 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा। जबकि, अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) से संबंधित उम्मीदवारों को 250 रुपये का शु्ल्क जमा करना होगा।
विज्ञापन

OICL AO Recruitment 2024 Apply Online: ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट orientalinsurance.org.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर 'OICL AO Recruitment 2024 Apply Online' लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना पंजीकरण करें, रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
  • इसके बाद, आवेदन पूरा करें, मांगे गए दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
  • आवदेन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें