उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग नए साल में समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी (आरओ-एआरओ) समेत चार भर्तियों से शुरुआत करने जा रहा है। इनके लिए आवेदन मांगा गया है।
आरओ-एआरओ भर्ती के लिए स्नातक के साथ अभ्यर्थियों को ‘ओ’ लेवल कंप्यूटर का ज्ञान भी आवश्यक है। इसका सर्टिफिकेट अनिवार्य करने के साथ सामान्य अध्ययन के सिलेबस में भी शामिल किया गया है।
आयोग ने आरओ-एआरओ के अलावा सेवा सहायक कुलसचिव परीक्षा, संभागीय निरीक्षक (प्राविधिक) तथा सीधी भर्ती के पदों के लिए आवेदन मांगा है। इनके लिए फीस जमा करने की आखिरी तारीख 28 जनवरी है। इसके बाद आवेदन तीन फरवरी तक हो सकेगा।