एनवीएस भर्ती के तहत नवोदय विद्यालय समिति की ओर से जनवरी 2022 में एक अधिसूचना जारी कर सहायक आयुक्त, कनिष्ठ अभियंता आदि के 1,925 पदों के लिए आवेदन मांगे गए थे। एनवीएस भर्ती 2022 अधिसूचना जेएनवी और मुख्यालय / आरओ कैडर के लिए थी। इन रिक्तियों के लिए 10 फरवरी, 2022 तक ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए गए थे। उपरोक्त पदों के लिए आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवारों का चयन अलग-अलग स्तर के अनुसार, सीबीटी परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा।
हालांकि, कुछ रिक्तियों के लिए, सीबीटी और साक्षात्कार दोनों में प्राप्त योग्यता के आधार पर अंतिम भर्ती के लिए शार्टलिस्ट किया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि अंतिम समय में किसी भी परेशानी से बचने के लिए अभी से ही अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें। साथ ही एडमिट कार्ड पर प्रकाशित जानकारी की भी जांच कर लें। आवश्यक होने पर नवोदय विद्यालय समिति के सहायता प्रकोष्ठ पर संपर्क कर उसमें सुधार करवा सकते हैं। परीक्षा संबंधी नवीनतम और अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर रखने की भी सलाह दी जाती है।