NIELIT NTRO Recruitment 2023: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के तहत राष्ट्रीय तकनीकी अनुसंधान संगठन में कई पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की गई है। इसके लिए कल यानी 31 दिसंबर 2022 से आवेदन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। बता दें कि एविएटर II और तकनीकी सहायक के पदों पर ये भर्तियां का जाएंगी। आवेदन की आखिरी तारीख 21 जनवरी 2023 है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 182 पद भरे जाएंगे। इन पदों पर आवेदन करने के लिए शैक्षिक योग्यता पद के अनुसार अलग है। भर्ती के बारे में पूरा जानकारी डिटेल में पाने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर संबंधित नोटिस को पढ़ना चाहिए, जिससे उन्हें जानकारी हो सके। इन पदों के लिए आयु सीमा अधिकतम 30 साल तक निर्धारित की गई है। बता दें कि एविएटर II के 22 पदों पर और तकनीकी सहायक के 160 पदों पर ये भर्ती की जाएगी।
पदों का विवरण और वेतनमान
इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर होगा। पहले चरण में लिखित परीक्षा ली जाएगी, जो 200 अंकों की होगी और दूसरे चरण में इंटरव्यू लिया जाएगा जो 50 अंकों का होगा। परीक्षा से संबंधित डिटेल जानने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट ntro.gov.in पर जाना होगा।
इन पदों पर आवेदन करने के लिए जनरल कैटेगरी के कैंडिडेट्स को 500 रुपये शुल्क देना होगा। जबकि एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी और महिला कैंडिडेट्स को आवेदन करने के लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा।
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ntro.gov.in पर जाएं।
अब ऑनलाइन एप्लीकेशन लिंक दिखेगा इस पर क्लिक करें।
अब अपने डिटेल भरते हुए फॉर्म भरें।
अगले चरण में डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें और फीस जमा करें।
अंत में एप्लीकेशन सबमिट कर दें।
भरे हुए आवेदन का प्रिंट निकाल लें।