NTA CUREC Recruitment: केंद्रीय विश्वविद्यालयों में ग्रुप ए, बी, सी पदों पर भर्तियां चल रही हैं। अलग-अलग केंद्रीय विश्वविद्यालयों के लिए रिक्तियों की संख्या भिन्न है। आवेदन करने के पहले एक बार आधिकारिक अधिसूचना जरूर पढ़ें।
NTA Central Universities Recruitment 2023: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने केंद्रीय विश्वविद्यालयों में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए केंद्रीय विश्वविद्यालय भर्ती परीक्षा (सीयूआरईसी) के बारे में एक अधिसूचना जारी की थी। जिसके बाद 01 दिसंबर 2023 से इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। आवेदन पत्र और फीस जमा करने की आखिरी तारीख 21 दिसंबर 2023 तक है। इसके बाद 21 से 25 दिसंबर 2023 तक उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र में सुधार कर सकते हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
CUREC 2023 Recruitment आवेदन शुल्क
केंद्रीय विश्वविद्यालयों में ग्रुप ए पोस्ट पर निकली भर्ती के लिए आवेदन करने वाले जनरल / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के उम्मीदवारों को 1500 रुपये, जबकि एससी/एसटी के लिए 1000 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा।
ग्रुप बी और सी पोस्ट पद आवेदन करने के लिए जनरल / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के उम्मीदवारों को 1000 रुपये, जबकि एससी/एसटी आवेदकों को 600 रुपये के आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।