फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NRA CET 2022: इस साल से लागू हो सकता है CET, कितनी बार हो सकता है इसका आयोजन

Mon, 01 Aug 2022 04:24 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative

सार

केंद्र सरकार की भर्तियों के लिए कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट का आयोजन इसी साल से किया जा सकता है। इस परीक्षा का आयोजन नेशनल रिक्रूटमेंट एजेंसी द्वारा किया जाना है।
विज्ञापन
CET - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में बैंकिंग, रेलवे और SSC की भर्तियों की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को इनके एग्जाम पैटर्न में इसी साल से एक बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट(CET) 2022 का आयोजन इसी साल के आखिर तक किया जा सकता है। इन रिपोर्ट्स के मुताबिक केंद्रीय कार्मिक राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने बीते मंगलवार को कहा है कि केंद्र सरकार में अराजपत्रित पदों पर भर्तीके लिए ऑनलाइन CET इस साल के अंत तक आयोजित होने की उम्मीद है। गौरतलब है कि CET का आयोजन करवाने का जिम्मा केंद्र सरकार ने नेशनल रिक्रूटमेंट एजेंसी (NRA) को दिया है और इसका गठन भीकर दिया गया है। वहीं अगर आप भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी रहे हैं तो इनकी बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता डॉट कॉम पर चल रहे कई खास बैच और फ्री कोर्सेस की मदद ले सकते हैं। यहां पर लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कई फ्री क्लासेस भी चलाई जा रही हैं। आप इस Exam Preparation FREE Course- Subscribe Now लिंक पर क्लिक कर इन फ्री क्लासेस की मदद ले सकते हैं औरसरकारी नौकरी का अपना सपना पूरा सकते हैं।

क्या है CET और अभ्यर्थियों पर क्या पड़ेगा प्रभाव :

केंद्र सरकार ग्रुप B और C की नॉन टेक्निकल भर्तियों के लिए एक साथ प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन करवाने जा रही है और इसी परीक्षा को कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) नाम दिया गया है। CET काआयोजन करवाए जाने के बाद अभ्यर्थियों को बार बार इन भर्तियों के प्रीलिम्स में शामिल नहीं होना होगा। CET में उतीर्ण होने वाले अभ्यर्थियों को सीधे इन भर्तियों के मेन्स परीक्षा में बैठने की अनुमति मिल जाएगी।यह उम्मीद जताई जा रही है कि CET के लागू होने के बाद अभ्यर्थियों को बार बार प्रीलिम्स में शामिल होने के मेहनत से आजादी मिलेगी।

कितने स्तर की होगी परीक्षा :

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक NRA द्वारा CET का आयोजन तीन स्तरों में किया जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक CET के ये तीन स्तर ग्रेजुएट, इंटर मीडिएट तथा हाईस्कूल तक पढ़े अभ्यर्थियों के लिए निर्धारित किएगए हैं। अभ्यर्थी अपनी योग्यता के हिसाब से परीक्षा चुन सकते हैं। CET के स्कोरकार्ड की वैल्यू तीन साल की हो सकती है और इसका आयोजन साल में दो बार किया जा सकता है।

किन भाषाओं में होगा परीक्षा का आयोजन :

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक NRA इस परीक्षा का आयोजन 12 भाषाओं में कराएगा। इन 12 भाषाओं में कौन कौन सी भाषा शामिल है, इसकी घोषणा अभी नहीं कि गई है। हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक NRA हिंदी और इंग्लिश के साथ भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल भाषाओं में इस परीक्षा का आयोजन करेगी। साथ ही धीरे धीरे संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल सभी भाषाओं में इसकाआयोजन किया जा सकता है।

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी :

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बारसफलताडॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें