राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सरकारी नौकरी करने की lतलाश कर रहे युवाओं के लिए बढ़िया मौका है। कर्मचारी चयन आयोग की दिल्ली पुलिस में हेड कॉन्स्टेबल और कॉन्स्टेबल के दो हजार से भी अधिक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। इन भर्तियों के जरिये हेड कॉन्स्टेबल असिस्टेंट वायरलेस ऑपरेटर (AWO)/टेली प्रिंटर ऑपरेटर (TPO) के 857 पदों तथा कॉन्स्टेबल (ड्राइवर) के 1411 पदों पर भर्ती की जानी है। वहीं अगर आप भी इस भर्ती में हिस्सा लेने जा रहे हैं तो इनकी बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता के Delhi Police Batch 2022 की सहायता ले सकते हैं और इनकी कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं।
CBT में कितने अभ्यर्थियों को किया जाएगा सफल घोषित :
हेड कॉन्स्टेबल (AWO/TPO) के 857 पदों पर होने वाली भर्ती में अभ्यर्थियों का चयन चार चरण के टेस्ट्स के बाद किया जाएगा। इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को सबसे पहले अक्टूबर मेंआयोजित होने वाली कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) में हिस्सा लेना होना। ऑफिशियल नोटिफिकेशन के मुताबिक इस परीक्षा में कुल रिक्तियों की संख्या के 20 गुना अभ्यर्थियों यानी तकरीबन 17 हजार अभ्यर्थियों कोसफल घोषित किया जा सकता है। वहीं कॉन्स्टेबल (ड्राइवर) के 1411 पदों पर होने वाली भर्ती के लिए आयोजित होने वाली CBT में भी कुल रिक्तियों की संख्या के 20 गुना अभ्यर्थियों को सफल घोषित कियाजाना है। यानी इस परीक्षा में तकरीबन 28 हजार अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया जा सकता है।
किस पैटर्न पर आयोजित होगी CBT :
हेड कॉन्स्टेबल (AWO/TPO) के 857 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित होने वाली CBT में अभ्यर्थियों से 100 अंको के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। 100 अंको की इस परीक्षा में अभ्यर्थियों से जनरल अवेयरनेस से 20 अंक के 20 प्रश्न, जनरल साइंस से 25 अंक के 25 प्रश्न, मैथेमैटिक्स से से 25 अंक के 25 प्रश्न तथा रीजनिंग से 20 अंक के 20 प्रश्न पूछे जाएंगे। इसके अलावा अभ्यर्थियों से कंप्यूटर फंडामेंट्सल्स, एमएसएक्सेल, एमएस वेब, कम्युनिकेशन, इंटरनेट, www तथा वेब ब्राउज़र इत्यादि से भी 10 अंक के 10 प्रश्न पूछे जाएंगे। वहीं कॉन्स्टेबल (ड्राइवर) के पदों के लिए आयोजित होने वाली CBT में भी अभ्यर्थियों से 100 अंको के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। इस परीक्षा में अभ्यर्थियों से जनरल अवेयरनेस से 20 अंक के 20 प्रश्न, जनरल इंटेलिजेंस से 20 अंक के 20 प्रश्न, न्यूमेरिकल एबिलिटी से 10 अंक के 10 प्रश्न तथा रोड सेंस, व्हीकल मेंटेनेंस, ट्रैफिक रूल्स/सिग्नल व्हीकल और एनवायर्नमेंटल पॉल्युशन जैसे टॉपिक्स से 50 अंक के 50 प्रश्न पूछे जाएंगे।
कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी :
अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगीपरीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।