NPCIL Recruitment 2022: 2 मार्च तक करें आवेदन
NPCIL भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है। इसके लिए आवेदन की आखिरी तारीख 2 मार्च, 2022 निर्धारित की गई है। इस भर्ती के माध्यम से कुल 91 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति दी जाएगी। उम्मीदवार आखिरी तारीख से पहले ही अपना आवेदन भेज दें। आवेदकों से आईटीआई, दसवीं पास समेत विभिन्न योग्यताएं मांगी गई हैं।
NPCIL Recruitment 2022: चयन प्रक्रिया
आवेदकों का चयन उन्हें आईटीआई में मिले अंकों के आधार पर शार्टलिस्ट कर के किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं। उम्मीदवारों को अपना आवेदन उप. प्रबंधक, न्यूक्लियर पॉवर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड, मद्रास परमाणु बिजलीघर कल्पाक्कम,चेंगलपट्टु जिला, तमिलनाडु के पते पर 2 मार्च तक भेजना होगा।
NPCIL Recruitment 2022: पद और रिक्तियों की संख्या
कारपेंटर -02
कंप्यूटर ऑपरेटर और प्रोग्रामिंग असिस्टेंट-11
ड्राफ्ट्समैन (सिविल) -03
ड्राफ्ट्समैन (मैकेनिकल) -02
इलेक्ट्रीशियन-14
इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक-06
फिटर-21
इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक-06
प्रयोगशाला सहायक रासायनिक संयंत्र-05
मशीनिस्ट-04
मेसन बिल्डिंग कंस्ट्रक्टर-03
प्लम्बर-02
टर्नर-05
वेल्डर-07
NPCIL Recruitment 2022: कैसे करें आवेदन?
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना आवेदन कर सकते हैं।
1. सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट npcil.nic.in पर जाएं।
2. अब होम पेज पर दिखाई दे रहे संबंधित भर्ती से जुड़े आवेदन पत्र को डाउनलोड करें और इसका प्रिंट निकलवाएं।
3. अब मांगी जा रही जानकारी को दर्ज करें और आवश्यक दस्तावेजों को अटैच करें।
4. अब आवेदन पत्र को जल्द से जल्द ऊपर दिए गए पते पर भेज दें।