NIACL AO Registration 2025: न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (NIACL) ने प्रशासनिक अधिकारी (Administrative Officer - AO) के 550 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 7 अगस्त 2025 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 30 अगस्त 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को NIACL की आधिकारिक वेबसाइट newindia.co.in पर जाना होगा।
30 अगस्त तक करें आवेदन
प्रशासनिक अधिकारी की इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 7 अगस्त 2025 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार 30 अगस्त 2025 तक अपना पंजीकरण करा सकते हैं। इसी तारीख तक आवेदन फॉर्म में सुधार (एडिट) की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। आवेदन शुल्क का भुगतान भी 7 से 30 अगस्त के बीच ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है।
जिन उम्मीदवारों ने आवेदन सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है, वे अपना आवेदन फॉर्म 14 सितंबर 2025 तक प्रिंट कर सकते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे सभी तिथियों का ध्यानपूर्वक पालन करें, ताकि किसी भी अंतिम समय की परेशानी से बचा जा सके।
चयन प्रक्रिया
इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन सामान्यतः तीन चरणों में किया जाता है:
- प्रारंभिक परीक्षा (Prelims) - यह एक स्क्रीनिंग परीक्षा होती है जिसमें उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवार मुख्य परीक्षा के लिए योग्य माने जाते हैं।
- मुख्य परीक्षा (Mains) - यह परीक्षा अधिक गहन होती है और इसमें उम्मीदवारों की विशेषज्ञता और ज्ञान का मूल्यांकन किया जाता है।
- साक्षात्कार (Interview) - मुख्य परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाता है। अंतिम चयन इसी चरण के प्रदर्शन के आधार पर होता है।
जल्द जारी होगा विस्तृत नोटिफिकेशन
इस भर्ती से जुड़ा विस्तृत अधिसूचना जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। इसमें उम्मीदवारों के लिए शैक्षणिक योग्यता, वेतनमान, चयन प्रक्रिया, आयु सीमा, परीक्षा पैटर्न और अन्य सभी जरूरी जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।