फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NAICL Job 2024: भारत सरकार की बीमा कंपनी में निकली नौकरी, 88 हजार तक मिलेगी सैलरी; इतने पदों पर होगी भर्ती

Sun, 08 Sep 2024 04:26 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

NAICL Recruitment 2024: भारत सरकार की सबसे पुरानी बीमा कंपनी न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी में ऑफिसर लेवल के पदों पर भर्ती निकली है। योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। 
विज्ञापन
NAICL Recruitment 2024 - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

NAICL Recruitment 2024: न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड ने प्रशासनिक अधिकारी (Generalists and Specialists) के पदों के लिए भर्ती अधिसूचना जारी की है। इन पदों के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (newindia.co.in) पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों के लिए आवेदन 10 सितंबर से शुरू होगी और 29 सितंबर, 2024 तक चलेगी।

विज्ञापन


न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड ने जनरलिस्ट और स्पेशलिस्ट (अकाउंट्स के लिए) के लिए कुल 170 रिक्तियों की घोषणा की है, जिनमें से 120 जनरलिस्ट के लिए और 50 अकाउंट्स के लिए हैं।  

शैक्षणिक योग्यता
जनरलिस्ट पद के लिए आवेदकों को किसी भी विषय में मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक या स्नातकोत्तर होना चाहिए। सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए किसी भी डिग्री परीक्षा में न्यूनतम 60% अंक तथा अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/दिव्यांग वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम 55% अंक होना आवश्यक है। 

अकाउंट्स के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास सीए/ICWAI या न्यूनतम 60 फीसदी अंकों के साथ एमबीए/पीजीडीएम/फाइनेंस/एमकॉम की डिग्री होनी चाहिए। सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए किसी भी डिग्री परीक्षा में न्यूनतम 60% अंक तथा अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/दिव्यांग वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम 55% अंक होना आवश्यक है।

आयु सीमा
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु  21 वर्ष और 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। ऊपरी आयु सीमा में आरक्षित वर्गों को छूट दी गई है। उम्मीदवार का जन्म 02 सितंबर 1994 से पहले और 01 सितंबर 2003 के बाद नहीं हुआ होना चाहिए। 

NAICL Recruitment 2024 - फोटो : newindia.co.in
सैलरी
इन पदों के लिए चयनित उम्मीदवारों को लगभग 88 हजार तक सैलरी दी जाएगी। 
विज्ञापन

कैसे होगा चयन?
उम्मीदवारों का चयन चरण I, चरण II और साक्षात्कार में उनके प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा प्री एग्जाम में 100 अंकों के वैकल्पिक प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमें इंग्लिश, रीजनिंग ,क्वालिटेटिव एप्टिट्यूट और जनरल अवेयरनेस से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे। वहीं पेपर II डिस्क्रिप्टिव होगाा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें