राष्ट्रीय जलविद्युत शक्ति निगम (एनएचपीसी) इंडिया ने सिविल, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल जूनियर इंजीनियर की भर्तियां निकाली हैं। जूनियर इंजीनयिर के कुल 133 पदों पर भर्तियां निकलीं हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nhpcindia.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 31 जनवरी, 2022 से शुरू हो रही है।
उम्मीदवारों के पास 21 फरवरी, 2022 तक ऑनलाइन आवेदन करने का समय है। एनएचपीसी ने 68 सिविल इंजीनियर, 34 इलेक्ट्रिकल इंजीनियर और 31 मैकेनिकल इंजीनियर के पदों पर भर्तियां निकाली हैं। उम्मीदवार वेबसाइट पर जाकर शैक्षणिक योग्यता व अन्य विवरण को पढ़कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन टेस्ट होगा।