NHM Murshidabad Recruitment 2025: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) मुर्शिदाबाद ने चिकित्सा अधिकारी, विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारी, माइक्रोबायोलॉजिस्ट, एसटीएस, एसटीएलएस, टीबीएचवी और अन्य 63 संविदा पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। योग्य उम्मीदवार 11 सितंबर 2025 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
महत्वपूर्ण तिथियां
- ऑनलाइन आवेदन शुरू: 11 सितंबर 2025, सुबह 11 बजे
- पंजीकरण की अंतिम तिथि: 08 अक्टूबर 2025, मध्यरात्रि 12:00 बजे तक
- आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि: 08 अक्टूबर 2025, मध्यरात्रि 12:00 बजे तक
- अंतिम फॉर्म जमा करने की तिथि: 10 अक्तूबर 2025, मध्यरात्रि 12:00 बजे तक
कौन कर सकता है आवेदन?
इस भर्ती के लिए विभिन्न संविदा पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यताएं पद के अनुसार भिन्न हैं। मेडिकल पदों के लिए आवेदकों के पास MBBS/MD/DNB होना अनिवार्य है, पैरामेडिकल पदों के लिए लैब या हेल्थ साइंस में स्नातक या डिप्लोमा आवश्यक है, जबकि ऑडियोलॉजिस्ट के लिए RCI द्वारा मान्यता प्राप्त डिग्री होना जरूरी है।
आयु सीमा भी पद के अनुसार निर्धारित की गई है। विशेषज्ञ और चिकित्सा अधिकारी पदों के लिए 67 वर्ष तक आवेदन स्वीकार किए जाएंगे, जबकि पैरामेडिकल श्रेणियों के लिए आयु सीमा 21 से 40 वर्ष के बीच है। सभी उम्मीदवारों को पद के अनुसार निर्धारित आयु मानदंड पूरा करना अनिवार्य होगा। पात्रता से संबंधित अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन पढ़ सकते हैं।