फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Police SI Vacancy: यूपी एसआई आवेदन पत्र में हो गई है गलती...? कल इतने बजे से करें संशोधन, आयोग ने दिया मौका

Thu, 11 Sep 2025 03:59 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

UP Police SI Recruitment 2025: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड  ने एसआई भर्ती 2025 के लिए आवेदन पत्र में सुधार का मौका दिया है। उम्मीदवार 12 सितंबर सुबह 6 बजे से अपने फॉर्म में संशोधन कर सकेंगे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UPPRPB SI Application Correction: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने उत्तर प्रदेश पुलिस सब-इंस्पेक्टर (SI) भर्ती 2025 के लिए के लिए आवेदन पत्र में संशोधन (Modification) का अवसर दिया है। जिन उम्मीदवारों के आवेदन पत्र में कोई गलती रह गई है, वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने आवेदन पत्र में संशोधन कर सकते हैं। स भर्ती के माध्यम से कुल 4543 पदों को भरा जाएगा।

इस तारीख तक कर सकेंगे बदलाव

इस भर्ती के लिए 12 अगस्त से 11 सितंबर 2025 तक आवेदन आमंत्रित किए गए थे। अब उम्मीदवार 12 सितंबर 2025 सुबह 6:00 बजे से 15 सितंबर 2025 सुबह 6:00 बजे तक अपने आवेदन पत्र में संशोधन (Modification) कर सकेंगे। यह सुविधा केवल एक बार के लिए उपलब्ध होगी।

विज्ञापन

 

संशोधन का केवल एक ही मौका

अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र में संशोधन करने का केवल एक ही मौका दिया गया है। इसलिए जरूरी है कि आवेदन पत्र को "अपडेट" करने से पहले हर खंड/टैब में भरी गई जानकारी को ध्यान से जांच लें। एक बार आवेदन पत्र अपडेट हो जाने के बाद उसमें दोबारा कोई बदलाव नहीं किया जा सकेगा और आगे संशोधन का दूसरा अवसर उपलब्ध नहीं होगा।

समस्या होने पर हेल्पलाइन से करें संपर्क

यदि आवेदन पत्र पंजीकरण या संशोधन करते समय किसी भी तरह की समस्या आती है तो अभ्यर्थी हेल्पलाइन नंबर 1800 9110 005 पर संपर्क कर सकते हैं। यह सुविधा प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक उपलब्ध रहेगी।

विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन पत्र में संशोधन

  • सबसे पहले बोर्ड की वेबसाइट https://uppbpb.gov.in पर जाएं।
  • वहां दिए गए लिंक https://apply.upprpb.in पर क्लिक करें।
  • अपने रजिस्टर्ड अकाउंट क्रेडेंशियल, आधार आईडी या डिजीलॉकर के माध्यम से लॉगिन करें।
  • लॉगिन के बाद Application History सेक्शन खोलें।
  • यहां पर Modify Details टैब चुनें।
  • अब आप अपने आवेदन पत्र में आवश्यक संशोधन (Modification) कर सकते हैं।
ध्यान रखें - ओटीआर (OTR) से प्राप्त विवरण और अपलोडेड फोटो को बदला नहीं जा सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें