फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NHIDCL Manager Recruitment: एनएचआईडीसीएल में मैनेजर पदों पर निकलीं भर्तियां, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया

Wed, 16 Aug 2023 04:55 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

NHIDCL Recruitment: राष्ट्रीय राजमार्ग और बुनियादी ढांचा विकास निगम लिमिटेड (एनएचआईडीसीएल) ने प्रबंधक, महाप्रबंधक, उप प्रबंधक और अन्य पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

NHIDCL Recruitment 2023: राष्ट्रीय राजमार्ग और बुनियादी ढांचा विकास निगम लिमिटेड (NHIDCL) ने प्रबंधक, महाप्रबंधक, उप प्रबंधक और अन्य पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन रिक्तियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट nhidcl.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 11 सितंबर, 2023 तक है।

विज्ञापन

रिक्तियों का विवरण

राष्ट्रीय राजमार्ग और बुनियादी ढांचा विकास निगम लिमिटेड की इस भर्ती अभियान का लक्ष्य विभिन्न विभागों में कुल 107 प्रबंधकीय पदों को भरना है। पदों के लिए अर्हता प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों की आयु 01 जुलाई 2023 को 56 वर्ष से कम होनी चाहिए।

विज्ञापन

NHIDCL Recruitment ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट nhidcl.com पर जाएं।

  • होमपेज पर करियर पर क्लिक करें।

  • अब प्रबंधकों की भर्ती के लिए विज्ञापन पर क्लिक करें।

  • एप्लिकेशन लिंक पर क्लिक करें और रजिस्टर करें।

  • अब लॉगइन करें और फॉर्म भरें।

  • जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और सबमिट करें।

  • डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें