फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NHB Recruitment: राष्ट्रीय आवास बैंक में निकलीं मैनेजर की वैकेंसी, इस दिन से करें आवेदन; वेतन 1.73 लाख तक

Tue, 30 Sep 2025 03:17 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

NHB Recruitment 2025 Notification: एनएचबी ने जनरल मैनेजर, डिप्टी मैनेजर, चीफ इकोनॉमिस्ट और अन्य पदों की रिक्तियों के लिए अधिसूचना जारी की है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए नीचे दी वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

NHB Recruitment 2025: राष्ट्रीय आवास बैंक (NHB) ने विभिन्न अधिकारी-स्तरीय पदों के लिए 7 रिक्तियों हेतु इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 1 अक्तूबर 2025 से आधिकारिक वेबसाइट  www.nhb.org.in पर शुरू होगी। आवेदन करने की अंतिम तिथि 21 अक्तूबर 2025 निर्धारित की गई है। इसी दिन तक उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान भी करना होगा।

विज्ञापन

विभिन्न पदों के लिए जरूरी योग्यता

भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत कई प्रबंधकीय और उप-प्रबंधकीय पदों पर योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इनमें शामिल हैं - महाप्रबंधक (क्रेडिट मॉनिटरिंग) के लिए सीए/एमबीए/पीजीडीएम/पीजीडीबीएम, उप प्रबंधक (लेखा परीक्षा) के लिए चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए), और उप प्रबंधक (शिक्षण एवं विकास) के लिए एमबीए/पीजीडीएम अनिवार्य है।

इसके अलावा, उप प्रबंधक (मानव संसाधन) पद हेतु एमबीए/पीजीडीएम/पीजीडीबीएम, महाप्रबंधक (मानव संसाधन, अनुबंध पर) के लिए स्नातक (मानव संसाधन में स्नातकोत्तर वांछनीय), तथा उप महाप्रबंधक (कंपनी सचिव, अनुबंध पर) के लिए स्नातक + आईसीएसआई सदस्यता आवश्यक है। वहीं, मुख्य अर्थशास्त्री पद के लिए उम्मीदवार के पास अर्थशास्त्र में मास्टर डिग्री होना अनिवार्य है।

कितना मिलेगा वेतन?

महाप्रबंधक (स्केल–VII) पद के लिए वेतनमान 1,56,500 - 4,340/4 - 1,73,860 निर्धारित किया गया है। वहीं, उप प्रबंधक (स्केल–II) पद के लिए वेतनमान 64,820 - 2,340/1 - 67,160 - 2,680/10 - 93,960 रखा गया है।
विज्ञापन

आवेदन शुल्क

इस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क श्रेणीवार अलग-अलग निर्धारित किया गया है। एससी/एसटी और पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों को केवल 175 रुपये (सूचना प्रभार) का भुगतान करना होगा, जबकि अन्य सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए 850 रुपये निर्धारित किया गया है।

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन मुख्य रूप से शॉर्टलिस्टिंग और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। हालांकि, यदि योग्य उम्मीदवारों की संख्या अधिक होती है, तो बैंक प्रारंभिक स्क्रीनिंग या ग्रुप डिस्कशन (GD) भी आयोजित कर सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें