फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NIT Delhi Vacancy 2025: एनआईटी दिल्ली में असिस्टेंट और एसोसिएट प्रोफेसर की भर्ती; 50+ वाले भी सकते हैं आवेदन

Tue, 30 Sep 2025 02:21 PM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

NIT Delhi Jobs: एनआईटी दिल्ली ने असिस्टेंट प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर के 13 पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार 17 अक्टूबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

NIT Delhi Recruitment 2025: अगर आप अच्छे कॉलेज या संस्थान में पढ़ाने का सपना देखते हैं, तो आपके लिए शानदार मौका आया है। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (NIT) दिल्ली ने फैकल्टी भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया। इस भर्ती के तहत असिस्टेंट प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर के कुल 13 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। आवेदन प्रक्रिया 18 सितंबर से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 17 अक्तूबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। वहीं आवेदन की हार्ड कॉपी भेजने की अंतिम तिथि 31 अक्तूबर 2025 शाम 5 बजे तक तय की गई है।

  • ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 17 अक्तूबर 2025
  • हार्ड कॉपी भेजने की अंतिम तिथि: 31 अक्तूबर 2025 (शाम 5 बजे तक)
  • सैलरी: पे लेवल 12 और 13A2 के अनुसार
  • कुल पद: 13
विज्ञापन

इन विषयों के लिए होगी नियुक्ति

भर्ती कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, कंप्यूटर एप्लिकेशन, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग और एनवायरनमेंटल साइंस एंड इंजीनियरिंग विषयों के लिए होगी।
पद का नाम

वेतन स्तर (7वां वेतन आयोग)

कुल पद आरक्षण
अनारक्षित (UR) ओबीसी एससी एसटी ईडब्ल्यूएस
एसोसिएट प्रोफेसर लेवल 13A2 6 3 1 1 1
असिस्टेंट प्रोफेसर, ग्रेड-I लेवल 12 7 1 3 1 1 1
कुल पद   13 4 4 2 1 2

योग्यता

  • असिस्टेंट प्रोफेसर: संबंधित विषय में पीएचडी डिग्री, 6 साल का कुल अनुभव (जिसमें 3 साल पोस्ट-पीएचडी) आवश्यक।
  • एसोसिएट प्रोफेसर: पीएचडी के बाद कम से कम 6 साल का अनुभव, जिसमें 3 साल असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में काम किया हो।
इस भर्ती में 50 वर्ष से अधिक उम्र के उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं, बशर्ते उनकी रिसर्च उपलब्धियां उत्कृष्ट हों।

पंजीकरण शुल्क

आवेदन शुल्क के तौर पर सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 2000 रुपये का भुगतान करना होगा। वहीं, एससी और एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 1000 रुपये निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

आवेदन प्रक्रिया

  • आधिकारिक वेबसाइट nitdelhi.ac.in पर जाएं।
  • अब "Recruitment" सेक्शन में जाकर संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • आवेदन फॉर्म भरें और मांगे गए दस्तावेज अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म सबमिट करें।
  • फॉर्म का प्रिंट निकालकर 31 अक्तूबर 2025 तक नीचे दिए पते पर भेजें:
    The Registrar, National Institute of Technology Delhi, Plot No. FA7, Zone, GT Karnal Road, Delhi-110036
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें